कांग्रेस हाईकमान के लिए आज भी बेहद खास है यह शख्स, अब यहां की संभालेंगे कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हाईकमान के लिए यह शख्स आज भी बेहद खास है। तभी तो इन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जानिए कौन है यह शख्स..
सूबे की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के राजनीतिक भविष्य के बारे में चाहे जो कयास लगाए जा रहे हों, लेकिन कांग्रेस हाईकमान के लिए वह आज भीखास हैं। हिमाचल, गुजरात और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी देने के बाद अब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस खांटी सियासतदां को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन की अहम कमेटियों में जगह दी है।
पार्टी के चुनिंदा खांटी नेताओं की सूची में हरीश रावत को जगह देकर हाईकमान ने साफ संकेत दिए हैं कि वह उनके लिए अब उतने ही जरूरी हैं, जितने विधानसभा चुनाव से पहले थे। वरना विधानसभा चुनाव में किच्छा और हरिद्वार ग्रामीण से हारने के बाद हरीश रावत के बारे में कांग्रेसी हलकों में ही यह धारणा बना ली गई थी कि उनकी कहानी अब खत्म हो गई है। लेकिन इन अटकलों से बेपरवाह हरीश रावत फिनिक्स मानिंद खुद को जिंदा रखने की जी तोड़ कोशिश में जुटे हैं।
हरीश रावत के राजनीतिक भविष्य को लेकर उठाए गए थे सवाल
चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद पार्टी आलाकमान ने जब किशोर उपाध्याय के स्थान पर प्रीतम सिंह को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी थी, तब यह माना गया कि अब कांग्रेस में नया दौर शुरू हो गया है। आलाकमान के लिए भी हरीश गैरजरूरी हो गए। उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठाए गए ।
सूबे की सियासत में उन्हें तरजीह न दिए जाने को लेकर आए दिन कोई न कोई विवाद जारी है। लेकिन कांग्रेस हाईकमान की ओर से बार-बार यह संकेत दिए गएकि हरीश रावत उनके लिए खास हैं। पार्टी ने उन्हें हिमाचल चुनाव प्रचार में भेजा। गुजरात की जिम्मेदारी दी। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में उन्हें विशेष टीम के सदस्य के तौर पर भेजा और अब पार्टी अधिवेशन की तीन प्रमुख कमेटियों में जिम्मेदारी दी गई है।
इन समितियों में मिली है जगह
10 सदस्यीय संविधान संशोधन कमेटी में भी उन्हें जगह दी गई है। उन्हें समितियों के सब ग्रुप में भी जगह दी गई है। वह 25 सदस्यीय राजनीतिक सबग्रुप में शामिल किए गए हैं। इस समूह में मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलौत सरीखे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
मैं राहुल गांधी जी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अधिवेशन की समिति में जगह दी है। समिति में वरिष्ठ जन हैं, जिनके साथ कार्य करना सौभाग्य की बात है।
-हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री