फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress held a protest rally against the Agniveer recruitment scheme

Dehradun News: अग्निवीर भर्ती के विरोध में कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली

Fri, 07 Aug 2026 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Congress held a protest rally against the Agniveer recruitment scheme
देहरादून। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी (सेनि.) ने कहा कि अग्निवीर भर्ती राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात है। देश को अनुबंध पर आधारित सेना जगह स्थायी व प्रशिक्षित सैनिकों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से अग्निपथ योजना के विरोध में घंटाघर, लैंसडौन चौक होते हुए वापस पार्टी कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की इस नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रैली से पहले प्रेसवार्ता में चौधरी ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, अग्निवीर भर्ती देश की सैन्य परंपरा व सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड के युवाओं के मन में देशसेवा का जज्बा है, लेकिन केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना ने उनके स्थायी भविष्य और सपनों को चकनाचूर कर दिया है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल की यह योजना सेना की युद्ध क्षमता और मनोबल को कमजोर कर रही है। देश को ठेका आधारित सेना नहीं, बल्कि स्थायी और प्रशिक्षित सैनिकों की आवश्यकता है। कांग्रेस का संकल्प है सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को समाप्त कर सेना में पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने केंद्र सरकार निशाना साधते हुए कहा उत्तराखंड का हर दूसरा परिवार भारतीय सेना से जुड़ा है। केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण प्रदेश का युवा हताश और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। चार साल की नौकरी देकर सरकार युवाओं को अधर में लटका रही है। आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सइका जवाब देगी।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी(सेनि.), प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल गड़िया, बलबीर सिंह पंवार, आरपी धीयानी, महेश कुकरेती, प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, अश्वनी बहुगुणा,सूरत सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed