{"_id":"65736c6bb9b0cdfa300abe54","slug":"congress-has-started-preparations-for-the-upcoming-dehradun-news-c-5-1-drn1031-303612-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस ने शुरू की नगर निगम चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस ने शुरू की नगर निगम चुनाव की तैयारी
विज्ञापन
कांग्रेस ने आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, निवर्तमान पार्षदों और आगामी चुनाव के भावी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर निगम चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी डेंगू, स्मार्ट सिटी के कार्याें, सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसी जनसमस्याओं को मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जाएगी।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई बैठक में माहरा ने कहा कि निकायों में पार्टी मजबूत होगी तो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वाभाविक रूप से और भी मजबूत होगी। सभी कार्यकर्ता और नेता परस्पर समन्वय को और बेहतर करें। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि महानगर संगठन चुनावों के लिए तैयार है। बैठक में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, वीरेंद्र पोखरियाल, आलोक मेहता, मनीष नागपाल, मानवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस उर्मिला थापा, नेता प्रतिपक्ष का डॉ. विजेंद्र पाल, पूर्व पार्षद संगीता गुप्ता, अनूप कपूर, इताक खान, सुशांत वोरा आदि उपस्थित रहे।