फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress government does fraud with thousand of unemployed

कांग्रेस ने अपने चुनावी फायदे के लिए यहां दिया हजारों को नौकरी का झांसा!

Mon, 12 Jun 2017 04:31 PM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
congress government does fraud with thousand of unemployed
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने चुनावी फायदे के लिए बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ‘ठग’ लिया!

विज्ञापन


11 माह पहले उत्तराखंड सरकार ने विभाग में पद सृजित न होने के बावजूद भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। यही नहीं मनमानी करते हुए समूह ‘ग’ के पदों के लिए भर्ती के मानकों में भी फेरबदल कर दिया।

इन सब अड़चनों के चलते 11 माह बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इसमें आवेदन करने वाले 4800 से अधिक अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक हजार रुपये भी शुल्क के रूप में लिए गए थे

congress government does fraud with thousand of unemployed
money
स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 2016 में संविदा फार्मेसिस्ट के 600 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था।

आवेदन के साथ अभ्यर्थियों से एक हजार रुपये भी शुल्क के रूप में लिए गए थे। इन सभी संविदा फार्मेसिस्टों को दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्रों के स्वास्थ्य उपकेंद्रों में नियुक्ति देने का दावा किया गया था।

साथ ही समूह ‘ग’ के पदों पर लिखित परीक्षा के बजाय इंटरव्यू से भर्ती का दावा भी विज्ञप्ति में किया गया था। जबकि विभाग में ये 600 पद स्वीकृत ही नहीं हैं। वहीं प्रक्रिया और नियमावली बदलकर नियुक्ति करना भी आसान नहीं था।
 

उस विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्ति संभव नहीं

congress government does fraud with thousand of unemployed
जॉब - फोटो : Source
शुरुआत से ही भर्ती को लेकर संदेह जताया जा रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुद मान रहे हैं कि उस विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्ति संभव नहीं है। जिन नियमों के तहत भर्ती की बात कही गई है, वह नियमावली से अलग हैं। 

पिछली सरकार ने चुनावी फायदे के लिए बेरोजगारों को नौकरी का झांसा दिया था। 11 माह बीतने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। अब 15 दिनों के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने पर बेरोजगार प्रशिक्षित आंदोलन छेड़ेंगे। 
- मनोज त्रिपाठी, अध्यक्ष, बेरोजगार डिप्लोमा एलोपैथिक फार्मेसिस्ट एसोसिएशन

भर्ती प्रक्रिया सेवा नियमावली के अनुसार होनी है। विभाग में छह सौ पद स्वीकृत नहीं हैं। साथ ही उस समय जो विज्ञप्ति जारी की गई थी, उसमें नियुक्ति इंटरव्यू के आधार पर करने की बात कही गई। जबकि समूह ‘ग’ के पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती होती है। इस पर निर्णय होने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 
- डा. डीएस रावत, स्वास्थ्य महानिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed