फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress facing big problem in uttarakhand

उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, कांग्रेस के हाथ-पैर फूले

Tue, 18 Apr 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 18 Apr 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
congress facing big problem in uttarakhand
सोनियां गांधी - फोटो : file photo

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के चुनाव में मतदान की पूर्व संध्या पर सोमवार को कांग्रेस के चार सदस्य भाजपा में शामिल होने के साथ ही चेयरमैन पद पर भाजपा का कब्जा होना तय हो गया है।

विज्ञापन


चेयरमैन पद के लिए भाजपा मंगलवार को प्रत्याशी घोषित करेगी। नए समीकरण के मुताबिक कांग्रेस के चार सदस्यों को अपने खेमे में शामिल करके भाजपा ने अपने सदस्यों का संख्या बल सात कर लिया है।
विज्ञापन


चेयरमैन के निर्वाचन के लिए कुल 11 सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  एक सदस्य मंगलवार को मतदान से पूर्व सरकार नामित करेगी। इस लिहाज से 12 सदस्यों के बोर्ड में भाजपा के पास आठ सदस्यों का बहुमत हो जाएगा। चेयरमैन का चुनाव मंगलवार को हल्द्वानी में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुफाल ने कांग्रेस सदस्यों के भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी

congress facing big problem in uttarakhand
विधायक चुफाल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में चुनाव संयोजक का दायित्व संभाल रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बिशन सिंह चुफाल ने कांग्रेस सदस्यों के भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कहा कि हरिद्वार से देवेंद्र अग्रवाल, हल्द्वानी से किरण नेगी, उत्तरकाशी से बर्फी भक्ति और अल्मोड़ा से रमेश राम ने भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस में ये चारों कांग्रेसी सदस्य मौजूद थे।

भाजपा के पास पहले से पिथौरागढ़ से हयात सिंह, टिहरी से घनश्याम नौटियाल और हल्द्वानी से नवीन पंत ही सदस्य थे। 18 अप्रैल को राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन के चुनाव होने हैं। चुनाव हल्द्वानी स्थित बरेली रोड में राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय में होंगे। अपराह्न बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और शाम तक परिणाम घोषित होंगे।

चेयरमैन प्रत्याशी का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा: यशपाल

congress facing big problem in uttarakhand
यशपाल आर्या

चुफाल ने बताया कि राज्य सहकारी बैंक का डायरेक्टर बोर्ड नामित सदस्य समेत 14 सदस्यों का होता है। वर्तमान में उत्तराखंड में 11 सदस्य ही हैं। चमोली और ऊधमसिंह नगर में डायरेक्टर के पद रिक्त हैं।

मंगलवार को मतदान से ठीक पहले एक सदस्य को सरकार नामित करेगी। बिशन सिंह चुफाल और यशपाल आर्य के मुताबिक चेयरमैन प्रत्याशी का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नामित सदस्य के लिए खटीमा के दान सिंह रावत का नाम चर्चाओं में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed