Uttarakhand: कांग्रेस करेगी जिला सम्मेलन...कैसे लड़ें लोस और निकाय चुनाव, कार्यकर्ताओं से लेंगे सुझाव
कांग्रेस जिला सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा करेंगे। 16 नवंबर को गढ़वाल मंडल के जनपद चमोली, 17 नवंबर को रुद्रप्रयाग, 18 नवंबर को कोटद्वार, महानगर कोटद्वार, नगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर का संयुक्त रूप से पौड़ी में आयोजित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के भी सुझाव लेगी। इसके लिए 16 से 28 नवंबर के बीच जिलास्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। कुछ सांगठनिक जिलों में सम्मेलन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं, जबकि कुछ में बाद में की जाएंगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी की गई तिथियों के तहत 16 नवंबर को गढ़वाल मंडल के जनपद चमोली, 17 नवंबर को रुद्रप्रयाग, 18 नवंबर को कोटद्वार, महानगर कोटद्वार, नगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर का संयुक्त रूप से पौड़ी में आयोजित किया जाएगा।
25 नवंबर को चंपावत में आयोजन
21 नवंबर को टिहरी गढ़वाल, 22 नवंबर को उत्तरकाशी एवं पुरोला जिला कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन संयुक्त रूप से उत्तरकाशी में आयोजित होगा। इसी क्रम में 25 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन चंपावत में, 26 नवंबर को पिथौरागढ़, 27 को बागेश्वर और 28 को अल्मोड़ा में सम्मेेलन आयोजित होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा करेंगे।
Bageshwar Dham: देहरादून में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, बस कुछ ही देर में खत्म होगा श्रद्धालुओं का इंतजार
उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि जिलास्तरीय सम्मेलनों में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष, मंडलम वार्ड के अध्यक्ष, सासंद, पूर्व सांसद, एआईसीसी, पीसीसी के सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, अनुषांगिक संगठन के जिलाध्यक्ष, प्रदाधिकारी, जिला पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ प्रत्येक बूथ से बूथ अध्यक्ष सहित कुल तीन पदाधिकारियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए जाएंगे। अन्य जनपदों के भी सम्मेलनों की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।