फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress create a separate department for char dham char kaam if government is formed in uttrakhand

उत्तराखंड: सरकार बनने पर चारधाम चार काम के लिए अलग विभाग बनाएगी कांग्रेस, कैबिनेट स्तर के मंत्री के साथ वरिष्ठ सचिव की भी करेंगे नियुक्ति

Tue, 08 Feb 2022 12:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 12:05 AM IST
सार

प्रो. गौरव वल्लभ ने बताया कि 10 मार्च को कांग्रेस की सरकार बनने पर चारधाम चार काम एक नया विभाग बनाया जाएगा। इस विभाग का अलग से कैबिनेट मंत्री होगा, जबकि एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन
congress create a separate department for char dham char kaam if government is formed in uttrakhand
प्रो. गौरव वल्लभ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल चारधाम चार काम घोषणा के बाद पार्टी ने इससे आगे का रोडमैप भी जनता के सामने रख दिया है। सरकार बनने पर पार्टी ने चार प्रमुख घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए चारधाम चार काम अलग विभाग बनाने की घोषणा की है। इसके साथ एक कैबिनेट स्तर के मंत्री को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस विभाग का सचिव एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होगा। यह विभाग प्रतिवर्ष अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट वेबसाइट के माध्यम से जनता के सामने रखेगा। 

विज्ञापन


सोमवार को राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को कांग्रेस की सरकार बनने पर चारधाम चार काम एक नया विभाग बनाया जाएगा। इस विभाग का अलग से कैबिनेट मंत्री होगा, जबकि एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह विभाग प्रतिवर्ष अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट लोगों के सामने रखेगा। इस रिपोर्ट में प्रतिवर्ष बताया जाएगा कि कितने युवाओं को रोजगार मिला। कितने गांव- कितने घरों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाया गया। उन पांच लाख लोगों का विवरण भी होगा, जिन्हें सरकार प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये की स्वावलंबन राशि देगी। इसके अलावा पांच सौ के भीतर उत्तराखंड के सभी परिवारों को मिलने वाले गैस सिलिंडर का विवरण भी होगा। यह रिपोर्ट प्रतिवर्ष उत्तराखंड वासियों के समक्ष वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन


देहरादून में खरीदे उपकरण समुद्र के रास्ते पहुंचे ऋषिकेश 
प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की इंतहा हो गई। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश में हुए घोटाले से यह स्पष्ट हो जाता है कि उत्तराखंड के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा क्यों नहीं मिल पाई। इस घोटाले में देहरादून से खरीदे गए मेडिकल उपकरण समुद्र के रास्ते ऋषिकेश पहुंचाए गए। जो पैसा कोरोना के दौरान दवाई, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मिलना चाहिए था, वह पैसा डबल इंजन की भ्रष्टाचारी सरकार हजम कर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के चार धामों का भाजपा ने किया अपमान 
प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के चार धामों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उत्तराखंडी स्वाभिमान और हमारे चारों धामों का अपमान कर के चले गए, लेकिन मुख्यमंत्री धामी के मुख से एक शब्द उनके विरोध में नहीं निकला। कांग्रेस पार्टी उनके इस वक्तव्य की घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वासियों के लिए चार धाम का मतलब बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी ओछी राजनीति के लिए हमारे धर्म की आस्था का मजाक बना रही है। उन्होंने इसके लिए भाजपा को जनता से माफी मांगने की सलाह दी है। बताते चलें कि ऊधमसिंह नगर में आयोजित एक चुनावी रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट बाड्रा को कांग्रेस के चारधाम बताया था। 


पीएम की वर्चुअल रैली में भी नहीं जुट रही भीड़ 
प्रो. वल्लभ ने कहा कि उत्तराखंड की जनता राज्य में परिवर्तन का मन बना चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली तक में भीड़ नहीं जुट पा रही है। इसलिए वह लगातार अपनी सभाएं रद्द कर रहे हैं। भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं की सभाओं का यही हाल है। उन्होंने कहा कि चुनाव को अब कुछ ही दिन रह गए हैं, लेकिन भाजपा अभी तक अपना घोषणापत्र जारी नहीं कर पाई है। इससे स्पष्ट है उसे भी इस बात का भान हो चुका है कि इस सरकार से उसकी विदाई तय हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed