Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress candidate Pokhriyal presented the agenda in front of the advocates.

Dehradun News: कांग्रेस प्रत्याशी पोखरियाल ने अधिवक्ताओं के सामने रखा एजेंडा

Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate Pokhriyal presented the agenda in front of the advocates.
Iकांग्रेस से मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखिरयाल बुधवार को बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अधिवक्ताओं के सामने निकाय चुनाव को लेकर अपना एजेंडा रखा। कहा कि हम दून की पुरानी पहचान, यहां के पर्यावरण और स्वच्छता के तौर पर बड़े बदलाव लाने की योजना के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। हम देहरादून की पूरी जिम्मेदारी उठाने के लिए आपके बीच आए हैं। हम ड्रेनेज, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट के साथ यहां के ट्रैफिक व्यवस्था को सही करेंगे। कहा कि बार एसोसिएशन की लंबित पड़ी मांगों और उनकी समस्याओं के हल के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहते हैं। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, निगम क्षेत्र में अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग की सुविधा, निगम के मामलों में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं को उचित मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर पूरी तरह बार एसोसिएशन के साथ हैं। इस मौके पर दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव राजबीर बिष्ट, उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिसोदिया, सहसचिव अनिल सिंह बिष्ट, सुमेश कुकरेती, रजिया बेग, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, पंकज क्षेत्री, संग्राम सिंह पुंडीर, सिद्धार्थ पोखरियाल आदि मौजूद रहे। उधर, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने भी बुधवार का पूरा दिन कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल को समर्पित किया। दोनों संगठनों की ओर से चौधरी फार्म हाउस और नाथ वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed