फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress burnt effigy in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Tue, 12 Jul 2022 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt effigy in protest against inflation
। गैस सिलिंडर समेत रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के दाम बढ़ाने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट चौराहे पर एकत्र हुए। महंगाई और भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव सहित देशभर में हुए विस चुनावों में जनता से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने के साथ ही महंगाई पर रोक लगाकर राहत देने का वादा किया था। कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी इजाफा कर महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई। जिससे वैश्विक महामारी का दंश झेल रही जनता परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को केंद्र की भाजपा सरकार की संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर गोदावरी थापली, जगदीश चौहान, गोपाल क्षेत्री, योगेश, सुरेंद्र रावत, विकास राज अनिल बस्नेत, राजकुमार जायसवाल, प्रियांश छाबड़ा, राजेंद्र धवन, कविता महार, रितेश जोशी, राजेंद्र पाठक, सच्चिदानंद तिवारी, दुर्गा राई, विनीता खत्री, रेनू पंवार, ऊषा थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed