फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress asked nine questions to PM Modi On completion of nine years of Modi government Uttarakhand news

Uttarakhand: केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से सिलसिलेवार पूछे ये नौ सवाल

Sun, 28 May 2023 12:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 28 May 2023 12:02 PM IST
सार

कांग्रेस मुख्यालय में एआईसीसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व सांसद डॉ. एमी याज्ञनिक ने प्रेसवार्ता में कहा कि नौ साल बाद आज कांग्रेस नौ सवाल पूछ रही है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ये सवाल पूछे थे, लेकिन प्रधानमंत्री और सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन
Congress asked nine questions to PM Modi On completion of nine years of Modi government Uttarakhand news
कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते राष्ट्रीय प्रवक्ता एमी याग्निक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार से नौ सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने ''नौ साल, नौ सवाल'' शीर्षक से एक पुस्तिका भी जारी की। कहा कि 26 मई को प्रधानमंत्री मोदी को माफी दिवस के रूप मनाना चाहिए।

विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में एआईसीसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व सांसद डॉ. एमी याज्ञनिक ने प्रेसवार्ता में कहा कि नौ साल बाद आज कांग्रेस नौ सवाल पूछ रही है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ये सवाल पूछे थे, लेकिन प्रधानमंत्री और सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल देश के लिए विफलता और दुख से भरे रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए और लोगों को बेरोजगारी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), विमुद्रीकरण का खामियाजा भुगतना पड़ा। इन नौ वर्षों में पीएम मोदी के तानाशाही भरे फैसलों की मार जनता को झेलनी पड़ी। जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

कांग्रेस के नौ सवाल

1. अर्थव्यवस्था: ऐसा क्यों है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है?

2. कृषि और किसान : ऐसा क्यों है कि काले कृषि कानूनों को रद्द करते समय किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों को अभी तक लागू नहीं किया गया है?

3. भ्रष्टाचार : ऐसा क्यों है कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए एलआईसी और एसबीआई में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया?

4. चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा : ऐसा क्यों है कि चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने उसे 2020 में क्लीन चिट दे दी, जबकि वह आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है?

5. सामाजिक सद्भाव : ऐसा क्यों है कि आप चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दे रहे हैं और समाज में डर का माहौल बना रहे हैं?

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के लिए पहुंचे सीएम धामी, विरोधी पार्टियों के बर्ताव पर कही ये बात

6. सामाजिक न्याय : ऐसा क्यों है कि आपकी दमनकारी सरकार सामाजिक न्याय की नींव को ध्वस्त कर रही है?

7. लोकतांत्रिक संस्थाएं : ऐसा क्यों है कि पिछले नौ सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है?

8. जनकल्याण की योजनाएं : ऐसा क्यों है कि बजट में कटौती करके मनरेगा जैसी जन कल्याण की योजनाओं को कमजोर किया गया। गरीब, आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को क्यों कुचला जा रहा है?

9. कोरोना मिसमैनेजमेंट : ऐसा क्यों है कि कोरोना के कारण 40 लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया?


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed