फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress announced to support the protest of unemployed

Dehradun News: कांग्रेस ने की बेरोजगारों के धरने को समर्थन देने की घोषणा

Fri, 20 Sep 2024 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Congress announced to support the protest of unemployed
एकता विहार में चल रहे बेरोजगार संघ के अनशन, धरना-प्रदर्शन में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पहुंचे। उन्होंने बेरोजगारों की मांगों को कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन देने की घोषणा की। कहा, वे बेरोजगारों की सारी मांगों से पूर्ण रूप से सहमत हैं और सरकार से मांग करते हैं कि राज्य में तत्काल पुलिस और फॉरेस्ट गार्ड की भर्तियां शुरू की जाएं।
विज्ञापन

सूर्यकांत धस्माना ने कहा, उत्तराखंड में पुलिस थाने व चौकियां खाली पड़ी हैं और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में पिछले आठ सालों से पुलिस के सिपाहियों की भर्ती नहीं हुई है। प्रदेशभर में सिपाहियों, हेड कांस्टेबल और दरोगाओं के 40 प्रतिशत स्वीकृत पद खाली पड़े हैं। इसी प्रकार फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती भी लंबे समय से लटकी है, उसको भी सरकार को खोलना चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा, जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन


इस दौरान राम कंडवाल, जेपी ध्यानी, सुशील कैलुरा, बिट्टू वर्मा, सचिन पुरोहित, विनोद तोमर, नितिन तोमर, अनिल चौहान, दीपक मेहरा, नवीन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed