फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress alert on incident of Roorkee Belda village veterans gathered Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: रुड़की बेलड़ा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के साथ घटी घटना के बाद कांग्रेस भी सतर्क, जुटे दिग्गज

Thu, 22 Jun 2023 08:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Jun 2023 08:15 AM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना से स्पष्ट होता है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में माफिया का बोलबाला है।

विज्ञापन
Congress alert on incident of Roorkee Belda village veterans gathered Uttarakhand news in hindi
गणेश गोदियाल सहित कई कांग्रेसी नेता बैठक में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरिद्वार के रुड़की ब्लॉक के तहत बेलड़ा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के साथ घटी घटना के बाद कांग्रेस भी सतर्क हो गई है। इस मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय भवन में जुटे दिग्गज नेताओं ने देर तक मंथन किया। फैसला लिया गया कि कांग्रेस नेताओं का एक दल बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बेलड़ा गांव में दलित परिवार के साथ घटी घटना को निंदनीय बताया। सरकार से मांग की कि बेलड़ा गांव की घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाते हुए दोषियों के खिलाफ धारा-302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना से स्पष्ट होता है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में माफिया का बोलबाला है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से घटना की न्यायिक जांच कराते हुए महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और राज्य सरकार से मृतक के पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: पूर्व डीजीपी सिद्धू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, SIT करेगी मुकदमे की जांच, गिरफ्तारी पर मिला था स्टे

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में नेता  प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, विरेंद्र जाति, अनुपमा रावत, विरेंद्र जाति, महामंत्री मथुरादत्त जोशी, अमरजीत सिंह, राजेंद्र चौधरी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष दर्शन लाल, सीपी सिंह, राजीव चैधरी, अमन गर्ग, मुरली मनोहर, कुन्ना राम आर्य मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed