फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Condoled the death of General Rawat

सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत के निधन पर जताया शोक

Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Condoled the death of General Rawat
देहरादून। भारतीय मजदूर संघ ने कांवली रोड स्थित कार्यालय में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि असाधारण योद्धा सीडीएस रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सभी अन्य शहीदों के निधन से लोग खासे व्यथित हैं। सभी ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवनीश कांत, जिलाध्यक्ष अजयकांत शर्मा, जिलामंत्री पदम सिंह धमान्दा, पूर्व जिलामंत्री पंकज शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री धीरेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष हर्षमणि पंत, रामचंद्र खंडूडी, कल्याण सिंह, राजकुमार आदि थे।
विज्ञापन

सीडीएस बिपिन रावत सहित अन्य शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सशस्त्र बलों एवं संपूर्ण राष्ट्र के लिए बताया अपूर्णीय क्षति
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दुघर्टना पर दुख जताते हुए कहा गया कि सीडीएस बिपिन रावत का जाना सशस्त्र बलों एवं सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा आदि थे। वहीं महावीर सेवा समिति प्रेमनगर के भूषण भाटिया, रवि भाटिया, भगत पाल सिंह, बॉबी भाटिया जगदीश गिरोटी, रविंद्र मांकिन, राजीव पुंज, रिंकू भाटिया, फकीरचंद व विकी खन्ना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन सोसयटी ने जताया शोक
देहरादून। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित शोक सभा में जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अपने संस्मरण साझा किए। शोक सभा में संस्था के संरक्षक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) केजी बहल, सुशीला बलूनी, अध्यक्ष डॉक्टर अतुल जोशी, महासचिव केके ओबरॉय, डॉ पीडी जुयाल, जितेंद्र कुमार डंडोना आदि थे।

सीडीएस स्व. रावत को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने शोक सभा आयोजित कर सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत समेत अन्य मृतकों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में संस्था के संरक्षक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) केजी बहल, सुशीला बलूनी, अध्यक्ष डॉ. अतुल जोशी, महासचिव केके ओबरॉय, जिला अध्यक्ष डॉ. पीडी जुयाल, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार इंडोना आदि थे। दिवंगत शहीद चित्रेश बिष्ट के पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट एवं कई सैन्य अधिकारियों के परिजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed