फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Conclusion of the CBSE Sahodaya Inter-School Film Making Festival

Dehradun News: सीबीएसई सहोदय इंटर-स्कूल फिल्म मेकिंग फेस्टिवल का समापन

Tue, 05 May 2026 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of the CBSE Sahodaya Inter-School Film Making Festival
सीबीएसई सहोदय इंटर-स्कूल फिल्म मेकिंग व प्रेजेंटेशन फेस्टिवल का सोमवार को ओलंपस हाई स्कूल में समापन हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों के युवा फिल्म निर्माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जसवंत मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल व सीबीएसई सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स की सचिव मीनाक्षी गंडोत्रा उपस्थित रहीं। जसवंत मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिमज्योति स्कूल, सुभाष चंद्र बोस अकादमी, द दून हेरिटेज स्कूल, द होराइजन स्कूल, द इंडियन अकादमी और ओलंपस हाई के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी शॉर्ट फिल्मों का प्रस्तुतीकरण किया जिसमें उनकी उत्कृष्ट कहानी कहने की क्षमता टीम वर्क और तकनीकी दक्षता देखने को मिली। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला ने प्रतिभागियों की नवाचारी सोच की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को रचनात्मक माध्यमों से अभिव्यक्ति जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अनुराधा पुंडीर मल्ला, ओलंपस हाई के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला, वाइस-प्रिंसिपल अर्चना समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed