फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complaint against IFS Sanjeev Chaturvedi motivated by hatred Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: हॉफ ने आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ शिकायत को बताया द्वेष भावना से प्रेरित, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 18 Feb 2024 11:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 18 Feb 2024 11:09 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद चौहान ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी वन अनुसंधान वृत्त, हल्द्वानी में वर्ष 2016 से कार्यरत हैं। उन्होंने तीन साल से अधिक कार्यकाल होने का आधार बताते हुए चतुर्वेदी का तबादला अन्य जिले में करने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन
Complaint against IFS Sanjeev Chaturvedi motivated by hatred Uttarakhand news in hindi
आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी

विस्तार

भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ वन अधिकारी क्षेत्राधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद चौहान की शिकायत को द्वेष भावना से प्रेरित करार दिया है। डॉ. चौहान ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से चतुर्वेदी का तबादला हल्द्वानी से किसी अन्य जिले में करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन अधिकारी क्षेत्राधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद चौहान ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी वन अनुसंधान वृत्त, हल्द्वानी में वर्ष 2016 से कार्यरत हैं। उन्होंने तीन साल से अधिक कार्यकाल होने का आधार बताते हुए चतुर्वेदी का तबादला अन्य जिले में करने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची नौ दमकल की गाड़ियां, छह घंटे बाद पाया आग पर काबू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत पर हॉफ ने शासन को जानकारी दी कि चतुर्वेदी मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना के पद पर सात जुलाई 2020 को तैनात हुए थे। उनकी तैनाती की अवधि तीन वर्ष से कम है। हॉफ ने अपने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया कि चतुर्वेदी जिस पद पर हैं, वह आम जनता के साथ संवाद वाला नहीं है। वह एक फंक्शनल पद है। उनके इस पद पर रहते हुए कार्ययोजनाओं में काफी तेजी आई और गुणात्मक सुधार आया। हॉफ ने लिखा है कि शिकायतकर्ता ने संघ की अनुमति के बिना व्यक्तिगत रूप से शिकायत की जो कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। इस मामले में अब शासन को निर्णय लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed