फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complainants should not return from the police station, policing should be victim centric: SSP

थाने से न लौटे फरियादी, पीड़ित केंद्रीत हो पुलिसिंग : एसएसपी

Mon, 18 Sep 2023 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Complainants should not return from the police station, policing should be victim centric: SSP
एसएसपी अजय सिंह ने शनिवार रात को पुलिस कार्यालय में पहली अपराध गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थानों से कोई फरियादी न लौटने पाए। पीड़ितों को न्याय दिलाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने गोष्ठी में नशा तस्करों और आर्थिक अपराध में लिप्त लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए। नशा तस्करों की संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई को भी उन्होंने तेज करने को कहा।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि थाना चौकी प्रभारी पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग पर फोकस करेंगे। समस्याओं को सुनकर उचित कार्रवाई करेंगे। एहसास दिलाया जाए की पुलिस उसकी समस्या का संज्ञान लेकर उसके समाधान के लिए उचित प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान नशे के खिलाफ फोकस करने के कहा निर्देशित किया कि थानों में रजिस्टर तैयार करके नशा तस्करों की फोटो के साथ उनकी जानकारी का विवरण रखा जाए। देहरादून हमेशा से ही नशा तस्करों के लिए एक सॉफ्ट टारगेट रहा है। जनता के बीच नशे के प्रति जागरूकता, नशे के विरुद्ध अभियान और शनिवार को पुलिस की चौपाल आयोजित की जाएगी।शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक को लेकर कहा कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए पुलिस सड़कों पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed