फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Competition to promote Dhol Damau

ढोल दमाऊ को बढ़ावा देने को होगी प्रतियोगिता

Thu, 02 Jan 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Competition to promote Dhol Damau
देहरादून। देवभूमि के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल और दमाऊ को बढ़ावा दिया जा सके इसके लिए सरकार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कराने जा रही है। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को सौंपी गई है। इतना ही नहीं राज्य सरकार अब ढोल को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ’में भी शामिल कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

संस्कृति विभाग की निदेशक वीना भट्ट ने बताया कि ढोल-दमाऊ प्रतियोगिता का आयोजन मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। प्रतियोगिता में इस विधा से जुड़े प्रदेश भर के कलाकार शामिल होंगे। निदेशक बीना भट्ट का कहना है कि उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल कराने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। पहली बार संस्कृति विभाग की ओर से 6 से 9 अगस्त तक हरिद्वार में ‘नमो नाद’ कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेशभर से 1000 ढोल दमाऊ कलाकारों ने हिस्सा लिया था। सरकार प्रदेशभर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों लोकगीतों के संरक्षण में योगदान देने वाले कलाकारों का पूरा ब्यौरा भी तैयार कर रही है। ढोल दमाऊ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले कलाकार 15 फरवरी तक अपना आवेदन पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed