फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   compensation for flood effected

आपदा प्रभावितों के लिए खुशखबरी

Fri, 28 Feb 2014 12:40 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 28 Feb 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
compensation for flood effected

केदारनाथ जलप्रलय में नुकसान झेलने वाले व्यापारियों को शीघ्र ही बर्बाद हो गई सामग्री का मुआवजा मिलेगा। दो लाख रुपये से कम नुकसान वाले व्यापारियों को आकलन का 90 फीसदी और इससे अधिक नुकसान वाले व्यापारियों को 80 फीसदी मुआवजा मिलेगा।

विज्ञापन


पढ़ें, राहुल बोले, लाएंगे स्वास्थ्य का अधिकार
विज्ञापन


बुधवार देर रात मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग यह निर्णय में लिया गया है।

आपदा में हुआ था नुकसान
जलप्रलय में तिलवाड़ा से केदारनाथ धाम तक कई व्यापारिक प्रतिष्ठान ध्वस्त हो गए थे। इन प्रतिष्ठानों में रखा सामान बाढ़ में बह गया या मलबे में तबाह हो गया। प्रभावित व्यापारियों को इस नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, कैबिनेट मंत्री रावत पर युवती से छेड़छाड़ का केस दर्ज

प्रभावितों की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने व्यापारियों से स्वमूल्यांकन कर आकलन प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजने के लिए कहा था। व्यापारियों की समिति संयुक्त व्यापार मंडल केदारनाथ क्षेत्र ने गत जनवरी माह में तिलवाड़ा से केदारनाथ तक नुकसान का आकलन किया।


प्रशासन को सौंपी मुवाअजे की फाइल
व्यापार मंडल द्वारा नुकसान को ए (10 से 30 लाख), बी (02 से 10 लाख ), सी (एक से दो लाख रु.) और डी (एक लाख रु. से कम) में विभाजित कर लगभग 2007 व्यापारियों का 46 करोड़ रुपये मुआवजे की फाइल प्रशासन को सौंपी गई।

पढ़ें, सेना में बंपर नौकरी, 4 मार्च से भर्ती रैली शुरू

बाद में इसमें एक श्रेणी ई (25 हजार तक) भी बनाई गई जिसमें ऐसे प्रभावित शामिल किए गए, जो किसी होटल या व्यापारिक प्रतिष्ठान में नौकर थे।

वीडियो काफ्रेंसिंग से ली जानकारी
बुधवार रात मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस में डीएम से इस संबंध में जानकारी ली। डीएम डा. राघव लंगर ने बताया कि सी, डी और ई श्रेणी के प्रभावितों को आकलन का 10 फीसदी कम कर तत्कालिक सहायता के तौर पर एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। जबकि ए और बी श्रेणी के प्रभावितों को 20 फीसदी काटकर मुआवजा मिलेगा।

पढ़ें,कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे दस हजार शिक्षकों के पद

80 प्रतिशत धनराशि का 50 प्रतिशत सीधे मिल जाएगा। जबकि अवशेष धनराशि को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में एडजस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद मुआवजा वितरण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed