फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Community Health Center Sahiya is running with confidence

Dehradun News: विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं, मेडिकल अफसर चला रहे अस्पताल

Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Community Health Center Sahiya is running with confidence
Iरेफरल सेंटर बनकर रह गया है सीएचसी साहियाI
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया मेडिकल अफसरों में भरोसे चल रहा है। अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत विशेषज्ञों के 11 पद सृजित हैं। सभी पद लंबे समय से खाली हैं। मरीजों को केवल सामान्य उपचार ही मिल पाता है। ऑपरेशन, सिजेरियन और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को सीधा उप जिला अस्पताल विकासनगर रेफर कर दिया जाता है। विशेषज्ञ परामर्श के लिए भी मरीजों को उप जिला अस्पताल आना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिला मरीजों और गर्भवतियों को होती है।



सीएचसी साहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी, फिजिशियन, जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, दंत रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट के पद वित्त वर्ष 2015- 2016 से रिक्त चले आ रहे हैं। अस्पताल में एक अल्ट्रासाउंड मशीन भी थी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने पर वर्ष 2018-19 में मशीन को देहरादून के अस्पताल में भेज दिया गया है। अस्पताल में हाल में सर्जन की तैनाती के आदेश भी हुए है, लेकिन अब तक सर्जन ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है।
विज्ञापन





I
I

Iमहिला मरीजों और गर्भवतियों को सबसे अधिक परेशानी होती है। अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं। सिजेरियन की जरूरत होने पर उपजिला अस्पताल विकासगनर या देहरादून जाना पड़ता है। महिलाओं को छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी होगी तो विकासनगर आना पड़ता है। अस्पताल केवल रेफरल सेंटर मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

Iनीलम संवई, ग्राम प्रधान, साहिया नेवीI







Iयहां ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। मरीजों को ऑपरेशन के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर जाना पड़ता है। अस्पताल में दांत, कान, गले, हड्डी, आंखों के रोग के उपचार की भी सुविधा नहीं है। सीएचसी के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर चिकित्सा सुविधा दी जा रही हे।

I

Iवीरेंद्र सिंह बिष्ट, स्थानीय ग्रामीण
I

I
I

I
I

I
I

Iअस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था के बुरे हाल है। यहां एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। अस्पताल में केवल मामूली बीमारी का उपचार होता है। सबसे अधिक दिक्कत इमरजेंसी में आती है। सबसे नजदीकी अस्पताल गांवों से 30 से 40 किलोमीटर दूर विकासनगर में है।
I

Iसुरेंद्र सिंह चौहान, स्थानीय ग्रामीणI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed