फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   commission formed to investigate the Kedarnath disaster scams

केदारनाथ आपदा घोटाले की जांच के लिए कमीशन गठित

Wed, 11 Jan 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Jan 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
commission formed to investigate the Kedarnath  disaster scams

वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा घोटाले की जांच कराने के कैबिनेट के फैसले के मद्देनजर पंजाब हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एमएस चौहान की अध्यक्षता में कमीशन का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। कमीशन अपनी रिपोर्ट अधिसूचना जारी होने के छह महीने में राज्य सरकार को सौंपेेगा। जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार इस जांच अवधि में इजाफा भी कर सकती है।
विज्ञापन


राज्य सरकार आपदा घोटाले की जांच 15 अप्रैल 2015 को जारी उत्तराखंड राज्य सूचना आयुक्त के आदेश के आधार पर करवा रही है। यह आदेश भूपेंद्र कुमार बनाम कलेक्ट्रेट रुद्रप्रयाग के केस पर किया गया था। आदेश में जनहित से संबंधित मामलों पर कमीशन जांच करेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि आपदा राहत और बचाव के मद्देनजर की गई खरीद के मामले की जांच की जाएगी। इसके साथ ही मरम्मत कार्यों के लिए की गई इंजीनियरिंग विभाग की खरीद की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान देखा जाएगा कि प्रकरण में गड़बड़ी चूक से हुई या फिर कमीशनबाजी के चक्कर में। गड़बड़ी किसी अधिकारी ने की है या फिर किसी संस्था और संगठन ने, जिससेे राज्य को नुकसान हुआ है। अगर चूक और कमीशनबाजी में कोई गड़बड़ी की गई है तो इसमें उद्देश्य क्या रहा है और किसके निर्देश पर किया गया।


इसके साथ ही कमीशन यह भी सुझाव देगा कि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी, घोटाले रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएं? कमीशन को जांच के लिए कमीशन आफ इंक्वायरी एक्ट, 1952 के प्रावधानों के तहत अधिकार दिए गए हैं। कमीशन के गठन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने हाईकोर्ट चंडीगढ़ के मार्फत सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति एमएस चौहान को पत्र भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed