फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Comedy Night with Sunil Grover on November 18 in dehradun

गुदगुदाने को हो जाएं तैयार, आपको हंसी से लोट-पोट करने आ रही है कपिल की 'रिंकू भाभी' 

Fri, 15 Sep 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Sep 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Comedy Night with Sunil Grover on November 18 in dehradun

गुदगुदाने के ल‌िए तैयार हो जाइए। आपको हंसी से लोट पोट करने के ल‌िए कप‌िल की रिंकू भाभी देहरादून आ रही है। दून में पहली बार किसी कॉमेडी शो का आयोजन होगा।

विज्ञापन


द कबीर इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट कंपनी की ओर से 18 नवंबर को कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर का आयोजन फुटहिल्स गार्डन में किया जाएगा। इस दौरान बॉलीवुड गायक इनदीप बक्शी भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बॉलीवुड गायक इनदीप बक्शी और द कबीर इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट कंपनी के डायरेक्टर सम्राट कुमार रॉय ने बताया कि 18 नवंबर को फुटहिल्स गार्डन में कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Comedy Night with Sunil Grover on November 18 in dehradun

​बताया कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कई कॉमेडी शो में अभिनय किया है। कॉमेडी नाइट विद कपिल शो में गुत्थी, डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी जैसे किरदार निभा उन्होंने लोकप्रियता हासिल की।

बताया कि वह इस कार्यक्रम में भी डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार में लोगों का हंसाएंगे। कार्यक्रम का संचालन फराह लखानी करेगी। फराह ने तारक मेहता, सीआईडी, सावधान इंडिया जैसे कई लोकप्रिय सीरियल में अभिनय किया है।

बॉलीवुड गायक इंदीप बक्शी ने बताया कि एमटीवी डेट टू रिमेंबर के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बुक माय शो से टिकट लिए जा सकते हैं। प्रेस वार्ता में राजेश दीवान, दीक्षा रॉय और कबीर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed