{"_id":"6ddd9df6243966297cfc9b1df7744bdf","slug":"comedian-sunil-pal-convinced-of-the-beauty-of-garhwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल की सुंदरता के कायल कॉमेडियन सुनील पॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल की सुंदरता के कायल कॉमेडियन सुनील पॉल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 14 Feb 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून पहुंचे कॉमेडियन सुनील पॉल ने कहा कि वह गढ़वाल की सुदंरता के कायल है। इतना ही नहीं वह यहां के पर्यटन स्थल के इस कदर मुरीद है कि उन्होंने यहां मूवी बनाने की इच्छा जताई है। जीटीएम ग्रुप ने अपने फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी की शुरुआत घंटाघर स्थित एमडीडीए कांप्लेक्स में की है। इसका शुभारंभ के मौके पर कॉमेडियन सुनील पॉल और सारेगामापा फेम रिनी चंद्रा दून पहुंची।
विज्ञापन
सुनील पॉल और रिनी चंद्रा ने जीटीएम के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर तुषार कुमार से मुलाकात की। उन्होंने सीएमडी तुषार कुमार व जीटीएम ग्रुप को फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी मॉल के लिए बधाई व शुभकामना दी। हास्य कलाकार सुनील पॉल ने कहा कि जीटीएम ग्रुप बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से दून में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है।
विज्ञापन
रिनी चंद्रा ने कहा कि उनकी मां देहरादून की है और गढ़वाली है। इनका गढ़वाल से सिर्फ दिल का ही नहीं खून का भी रिश्ता है। रिनी ने कई गढ़वाली गाने भी गाए हैं और गढ़वाली एलबम भी बनाई है। तुषार कुमार ने कहा कि फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी मॉल जो अभी पीपीपी मोड़ में है, यह हमारे शहर की सोशल इकॉनॉमिक प्रॉब्लम को दर्शाता है, लेकिन जीटीएम ग्रुप इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करेगा।
विज्ञापन
इसमें 20 हजार स्क्वायर फीट का विशाल फूड कोर्ट है, जिसमें 18 रेस्टोरेंट है। सिनेमाहॉल, हॉन्टेड हाउस आदि एंटरटेनमेंट की सुविधाएं शहरवासियों के लिए दी जा रही है। इस मौके पर जीटीएम ग्रुप के डायरेक्टर नितिन कपूर व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर परमजीत वालिया उपस्थित रहे।