फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Colors of culture of India and abroad will spread in Doon for 15 days from today

Dehradun News: आज से 15 दिन दून में बिखरेंगे देश-विदेश की संस्कृति के रंग

Fri, 27 Oct 2023 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Colors of culture of India and abroad will spread in Doon for 15 days from today
I
विज्ञापन

IIडॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम में भारतीय लोक कलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय कलाओं का होगा संगम
I
I

I
Iविरासत आर्ट एवं हेरिटेज महोत्सव की शुरूआत
I
Iरूरल एंटरप्रेन्योरशिप फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (रीच) के तत्वावधान में आज (शुक्रवार) से 15 दिवसीय विरासत आर्ट एवं हेरिटेज महोत्सव की शुरूआत होगी। महोत्सव में उत्तराखंड समेत देश-दुनिया के कलाकार लोक संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। इसके साथ ही विरासत में इस साल भारतीय लोक कलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। 27 अक्तूबर से कौलागढ़ स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम में शुरू होने वाला यह महोत्सव 10 नवंबर तक चलेगा।
I
I
I
Iमहोत्सव के संबंध में बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक एवं महासचिव आरके सिंह ने कहा विरासत-भारतीय व अंतरराष्ट्रीय लोक और शास्त्रीय नृत्य, संगीत, कला, शिल्प और भारत की व्यापक विरासत का जश्न मनाने वाला वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव है। भारतीय परंपरा, सांस्कृति और विरासत को बनाए रखते हुए, महोत्सव में कारीगर और शिल्पकार इस मंच के माध्यम से अपनी लोक और शास्त्रीय कला का प्रदर्शन करेंगे। बताया, कार्यक्रम का मुख्य मंच विरासत विलेज उत्तराखंड की प्रतिष्ठित मंदिर वास्तुकला से प्रेरित है। यह भारतीय संस्कृति की सामंजस्यपूर्ण विविधता और एकता को उजागर करता है।
विज्ञापन

I
Iवहीं, रीच संस्था के वरिष्ठ सदस्य लोकेश ओहरी ने कहा, 15 दिवसीय कार्यक्रमों में सुबह और दोपहर के समय में विरासत साधना शामिल होंगी, जो देहरादून के स्कूलों और कॉलेज के युवा और उभरते कलाकारों के लिए एक मंच है। महोत्सव में उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, नगालैंड और उत्तर प्रदेश राज्य के लोक नृत्य के साथ-साथ रूस और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय नृत्य रूप भी उन देशों के विभिन्न समूहों और कलाकारों की ओर से प्रस्तुत दी जाएगी। कहा, लोक और सूफी संगीत, गजल, हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत, साथ ही भरतनाट्यम और कथक जैसे नृत्य रूप और सरोद, तबला, बांसुरी, मैंडोलिन, वायलिन और पियानो पर प्रदर्शन के साथ वाद्य संगीत का भव्य कार्यक्रम इस साल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। इस दौरान हरीश अवल, विजयश्री जोशी व प्रियंवदा अय्यर भी मौजूद रहीं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article