फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   College Reopen Today in Uttarakhand News: Only 15 to 20 percent students reached on first day

उत्तराखंड: आठ महीने बाद खुले कॉलेज, पहले दिन 15 से 20 फीसदी छात्र ही पहुंचे

Tue, 15 Dec 2020 08:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Dec 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
College Reopen Today in Uttarakhand News: Only 15 to 20 percent students reached on first day
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में मंगलवार को करीब आठ महीने बाद महाविद्यालय खुल गए। पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति औसतन 15 से 20 फीसदी रही। इस बीच कुछ महाविद्यालय नहीं खुल पाए। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.कुमकुम रौतेला ने बताया कि पहले दिन महाविद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। महाविद्यालयों में कितने फीसदी छात्र पहुंच रहे है, एक सप्ताह बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन


राजकीय पीजी कॉलेज डोईवाला में पहले दिन मात्र 25 फीसदी छात्र पहुंचे। महाविद्यालय में प्रवेश से पूर्व छात्रों से अभिभावकों का सहमति पत्र लिया गया। जिसमें अभिभावकों की ओर से स्पष्ट किया गया कि वह अपने बच्चों को महाविद्यालय में प्रयोगात्मक कक्षाओं के पठन-पाठन के लिए भेजने की सहमति देते हैं।
विज्ञापन


पत्र में बच्चों में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं होने और खांसी, जुकाम, बुखार होने पर महाविद्यालय नहीं भेजेंगे और प्राथमिक उपचार कराते हुए महाविद्यालय के नोडल अधिकारी को सूचित करने की बात भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में यह भी साफ किया गया कि अभिभावक बच्चों को नियमित रूप से मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में भी बताएंगे। इसके अलावा राजकीय पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में बीएससी प्रथम वर्ष में 250 में से मात्र 12 छात्र पहुंचे।

15 से 20 फीसदी छात्र ही पहुंचे

देहरादून के महाविद्यालयों डीएवी पीजी कॉलेज, एमकेपी कॉलेज, एसजीआरआर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम रही। इन महाविद्यालयों में मुश्किल से 15 से 20 फीसदी छात्र ही पहुंचे।

नहीं खुले कई महाविद्यालय
राजकीय पीजी कॉलेज ऋषिकेश और राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार पहले दिन नहीं खुले। ऋषिकेश महाविद्यालय की प्राचार्य सुधा भारद्वाज के मुताबिक महाविद्यालय खोले जाने से पहले स्टाफ की बैठक कर छात्र-छात्राओं के बैच बनाए जाने को कहा गया है।

वहीं कहा गया है कि महाविद्यालय आने वाले छात्र अभिभावकों की सहमति लेकर आएं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय 17 दिसंबर से खुलेगा। उधर राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार भी मंगलवार को नहीं खुला। कॉलेज की प्राचार्य जानकी पंवार ने कहा कि कॉलेज में कुछ बच्चे आए थे, जो जानकारी लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed