फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Collection agent grabbed people's EMI money

कलेक्शन एजेंट ने हड़पा लोगों की इएमआई का पैसा

Mon, 04 Oct 2021 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Collection agent grabbed people's EMI money
फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने लोगों की ईएमआई का पैसा हड़प लिया। इसके बदले उसने 1.17 लाख रुपये की फर्जी रसीदें कंपनी में जमा करा दीं। कंपनी के अधिकारियों को जब इस बात का पता चला तो एरिया मैनेजर ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज लिमिटेड से जुड़ा है। धोखाधड़ी के संबंध में एरिया मैनेजर नितिन वालिया ने शिकायत की है। उन्होंने राहुल कश्यप निवासी फेरुपुर, हरिद्वार पर आरोप लगाया है। राहुल कंपनी में 30 अप्रैल 2018 से फील्ड में ईएमआई कलेक्शन एजेंट था। आरोप है कि उसने 35 ग्राहकों से 1.17 लाख रुपये का कलेक्शन किया और कंपनी में फर्जी रसीदें जमा करता रहा। किश्तें जमा नहीं होने पर ग्राहकों से संपर्क हुआ तो कंपनी को इसका पता लगा। कंपनी ने उसे नोटिस जारी किया। आरोप है कि नोटिस का जवाब देने के बजाए उसने एरिया मैनेजर के साथ अभद्रता की। प्राथमिक जांच के बाद आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed