फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold Weather and rainfall In December 2019 Broke 19 Years Record in uttarakhand

दिसंबर में बारिश ने 19 तो ठंड ने तोड़ा 11 सालों का रिकॉर्ड, पड़ रही हाड़ गलाने वाली सर्दी

Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
सार

  • 19 वर्षों में 13 दिसंबर को हुई सर्वाधिक 46.4 मिमी बारिश

विज्ञापन
Cold Weather and rainfall In December 2019 Broke 19 Years Record in uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में साल 2019 जाते-जाते ठंड का भी रिकॉर्ड बना गया। दिसंबर के महीने ने पिछले 11 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान दस से ग्यारह डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

विज्ञापन


दिसंबर में हुई बारिश ने भी 19 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा। इस साल 13 दिसंबर 2019 को 46.4 मिमी बारिश हुई। इतनी बारिश पिछले 19 वर्षों में दिसंबर के माह में नहीं हुई। वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2018 तक 23 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 13 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिसंबर 2019 में 23 से 30 दिसंबर तक तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया। अधिकतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान दस से ग्यारह डिग्री सेल्सियस कम रहने के कारण हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने बेहाल कर दिया। सूर्यदेव के दर्शन भी एक सप्ताह के दौरान महज दो ही दिन हुए। कोहरे ने सर्दी और अधिक बढ़ा दी।

वर्ष 2001 से 2018 तक दिसंबर में बदरा भी झूम के नहीं बरसे। 13 दिसंबर 2019 को 46.4 मिली मीटर बारिश हुई। बारिश के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बारिश भी 19 वर्षों बाद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed