फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CMO assigned responsibilities for dengue control

Dehradun News: डेंगू नियंत्रण के लिए सीएमओ ने सौंपी जिम्मेदारियां

Sat, 22 Jun 2024 03:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
CMO assigned responsibilities for dengue control
I
विज्ञापन

IIपिछले वर्ष बढ़े डेंगू के प्रकोप को देखते हुए इस बार मानसून से पहले ही तैयारियां शुरू
I
I
I
Iडेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान के लिए सीएमओ डॉ. संजय जैन ने विभाग के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। पिछले वर्ष बढ़े डेंगू के प्रकोप को देखते हुए इस बार मानसून से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
I
Iडॉ. संजय जैन ने बताया कि डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनाते हुए तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के कार्य निर्धारित किए गए हैं। डेंगू रोकथाम गतिविधि जन स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। शुरुआती समय में ही लोगों को जागरूक कर डेंगू संक्रमण के संभावित प्रभाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iइन्हें दी गई जिम्मेदारी
I
Iजिला सर्विलांस अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डेंगू डॉ. सीएस रावत - अंतर्विभागीय समन्वय, सर्विलांस और दैनिक रिपोर्टिंग का कार्य।
I
I
I
Iएसीएमओ एनएचएम डॉ. निधि रावत -
आशा, आशा फैसिलिटेटर की ओर से किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण।
I
Iएसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान- सरकारी, निजी अस्पतालों में डेंगू बेड की उपलब्धता, पैथोलॉजी लैब में डेंगू जांच निर्धारित दरों पर करवाने की निगरानी।
I
I
I
Iएसीएमओ डॉ. कैलाश गुंज्याल - डेंगू जांच किट, औषधि एवं लॉजिस्टिक की उपलब्धता।
I
Iडीटीओ डॉ. मनोज वर्मा - ब्लड बैंकों से समन्वय एवं रक्त, प्लेटलेट्स की उपलब्धता।
I
I
I
Iडीएमओ सुभाष जोशी, वीबीडी कंसल्टेंट मनीषा बिष्ट -
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई, नगर निकायों से समन्वय, फॉगिंग, सोर्स रिडक्शन।
I
Iअस्पतालों के पीएमएस, सीएमएस और एमएस डेंगू मरीजों को भर्ती करवाने, समुचित जांच, उपचार की व्यवस्था देखेंगे।
I
I
I
Iसमस्त ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी-
संबंधित क्षेत्रों में डेंगू रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई।
I
I
I
I
I
Iआशाओं को दिया प्रशिक्षण
I
I डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम गतिविधि के तहत नगर निगम क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। शुक्रवार को जन जागरूकता, लार्वा पहचान और सोर्स रिडक्शन गतिविधि के संबंध में सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 120 से अधिक आशा कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं। शनिवार को भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार से सघन जागरूकता एवं सोर्स रिडक्शन अभियान चलाया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article