फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Yogi Adityanath third day of Uttarakhand tour today, reached Haridwar, Cm Pushkar singh dhami

सीएम योगी के सामने मामला उठाएंगे धामी: उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन आज हरिद्वार में आदित्यनाथ, परिसंपत्तियों पर लंबित आदेशों पर चर्चा

Thu, 05 May 2022 07:40 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 May 2022 07:40 AM IST
सार

सीएम योगी आज बृहस्पतिवार को हरिद्वार में यूपी सरकार के लग्जरी होटल भागीरथी आवास का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह अलकनंदा होटल का हस्तांतरण पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप सकते हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath third day of Uttarakhand tour today, reached Haridwar, Cm Pushkar singh dhami
सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश राज्य के मध्य परिसंपत्तियों पर सहमति के बाद निर्णय तो हुए, लेकिन अभी कुछ प्रस्तावों पर आदेश जारी नहीं हो पाए हैं। इन मामलों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज बृहस्पतिवार को हरिद्वार में होने वाले कार्यक्रम के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठा सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपी के सीएम योगी आज बृहस्पतिवार को हरिद्वार में यूपी सरकार के लग्जरी होटल भागीरथी आवास का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह अलकनंदा होटल का हस्तांतरण पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप सकते हैं। हालांकि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उच्चाधिकारियों की बैठक का कोई तय कार्यक्रम नहीं है लेकिन दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों पर बनी सहमति के जिन मामलों में आदेश जारी नहीं हो पाए, उन पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


योगी के पैतृक गांव में हुए एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी परिसंपत्तियों पर हुए निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद व्यक्त कर चुके हैं लेकिन सिंचाई विभाग के भवनों के हस्तांतरण व अन्य मसलों को वह सीएम योगी के समक्ष उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों राज्यों के मध्य उत्तराखंड के क्षेत्र में उपयोग के लिए आवश्यक भूमि व भवों का आंकलन करने के लिए संयुक्त सर्वे टीम बनाने का निर्णय लिया गया था। संयुक्त सर्वे में जिला हरिद्वार में 669.920 हेक्टेयर, व ऊधम सिंह नगर जिले में 332.873 हेक्टेयर भूमि का हस्तांतरण किए जाने पर सहमति बनी।


ये भी पढ़ें...तैयारी: इस बार टोकन से होंगे बाबा केदार के दर्शन, मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रित करने के लिए बनाई गई योजना

इसके अलावा हरिद्वार में 484 आवासीय व अनावासीय भवन व ऊधमसिंह नगर में 47 आवासीय व अनावासीय भवनों को भी उत्तराखंड सिंचाई विभाग को दिए जाने का निर्णय हो चुका है लेकिन आदेश अब तक जारी नहीं हुए। जिला चंपावत के बबसा में सिंचाई विभाग  को परिसंपत्तियों का हस्तांतरण नहीं हो पाया। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर के धौराल, बैगुल एवं नानक सागर जलाशय में पर्यटन व जल क्रीड़ा एवं पुरानी गंग नहर में वाटर स्पोर्टस की अनुमति का मसले पर भी चर्चा संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed