फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Trivendra Singh Rawat Told Uttarakhand Is first state in country to give rights to women in property

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य, नजीर बनेगा फैसला: त्रिवेंद्र सिंह रावत 

Thu, 18 Feb 2021 10:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Feb 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
CM Trivendra Singh Rawat Told Uttarakhand Is first state in country to give rights to women in property
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। यह अन्य राज्यों के लिए नजीर बनेगा। आधी आबादी प्रदेश के विकास में प्रमुख शक्ति बनेगी। 

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के संवाद कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को पहुंचे एफटीआई मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। कोविड काल की वजह से पिछला सत्र गैरसैंण में नहीं हो पाया था। यह भी कहा कि चार साल से जीरो टालरेंस की सरकार चल रही है। सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। जनता से किए गए वायदे पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रत्येक परिवार में अटल आयुष्मान योजना को लागू करवाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में पेयजल कनेक्शन देने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। शहरी क्षेत्रों में 100 रुपये में कनेक्शन देने की योजना है। बेरोजगारों को केंद्र और राज्य की कई रोजगार योजनाओं के माध्यम से रोजगार दिलाया गया है। किसानों को तीन लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है। जनता प्रदेश सरकार के कामकाज से खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के अनुसार चमोली आपदा में सरकार ने त्वरित राहत कार्य किए हैं। हल्द्वानी में आईएसबीटी पर सवाल पूछे जाने पर वह बिना कुछ बोले चले गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

पैतृक संपत्ति में महिलाओं को खातेदार बनाना ऐतिहासिक निर्णय : भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह खातेदार बनाने के फैसले ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को सुरक्षा कवच मिलेगा। फैसले के तहत परित्यक्त और संतानविहीन महिलाओं को भी संपत्ति में अधिकार दिया गया है।

भगत ने कहा कि भाजपा हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान करती रही है। महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक भागीदारी के प्रति सचेत रही है। आज पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार की देन है। यह निर्णय महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ उनके विकास के लिए हर क्षेत्र में निर्णायक सिद्ध होगा। इससे महिलाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार भी खुलेंगे। 

भगत ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण व उनके विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। महिलाओं की आर्थिक उन्नति एवं सम्मान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अभी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पूर्ववर्ती सरकारों में महिलाओं को महज वोट बैंक के रूप में उपयोग किया गया। भाजपा ने महिला सम्मान के लिए नई नजीर पेश की।

संपत्ति में सह खातेदार बनने से आर्थिक स्वतंत्र होंगी महिलाएं : ऋतु खंडूड़ी

विधायक व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहखातेदार बनाए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला न सिर्फ महिलाओं को सशक्त करेगा बल्कि उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता की ओर भी ले जाएगा।

वह प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले के तहत अगर महिला तलाक लेती है और दोबारा शादी नहीं करती है तो भी वह संपत्ति की अधिकारी होगी। यदि महिला की कोई संतान नहीं है, उसे भी संपत्ति पर पूरा अधिकार होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2017 से मुख्यमंत्री का कार्यकाल महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील रहा है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई अहम और बड़े निर्णय लिए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed