फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm trivendra singh rawat support bjp mla statement Love kranti to beat Love Jihad

बीजेपी विधायक बोले, 'लव जिहाद का जवाब लव क्रांति से देंगे', सीएम ने कहा तैयार करेंगे पूरी सेना

Fri, 05 Oct 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Oct 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Cm trivendra singh rawat support bjp mla statement  Love kranti to beat Love Jihad
trivendra singh rawat

लव जिहाद के बदले लव क्रांति सेना तैयार करने संबंधी लक्सर विधायक संजय गुप्ता के बयान के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत का कहना है कि समाज में एक समुदाय के युवक-युवती, दूसरे समुदाय के युवक-युवतियों के साथ छद्म नामों से प्रेम संबंध बनाते हैं और फिर विवाह करते हैं। इन संबंधों की जायज नहीं ठहराया जा सकता है। 
विज्ञापन


सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि लव जेहाद के चलते कई बार कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो जाता है।
 

500 युवाओं की सेना भी तैयार

Cm trivendra singh rawat support bjp mla statement  Love kranti to beat Love Jihad
bjp mla sanjay gupta

सीएम रावत ने कहा कि लव जिहाद जैसी गलत परंपराओं की इजाजत नहीं दी जा सकती। विधायक संजय गुप्ता के बयान को किसी भी सूरत में गलत नहीं ठहराया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने लव जेहाद के बदले लव क्रांति का ऐलान किया था।

विधायक गुप्ता का कहना था कि लव क्रांति को लेकर उन्होंने 500 युवाओं की सेना भी तैयार कर ली है। दूसरी ओर, भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी भी संजय गुप्ता के बयान को सही ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed