फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Trivendra singh rawat statement on sting after high court decision

स्टिंग को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बोले सीएम त्रिवेंद्र, नीयत ठीक हो तो स्टिंग में बुराई नहीं

Sat, 03 Nov 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Nov 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Cm Trivendra singh rawat statement on sting after high court decision
trivendra singh rawat

शुक्रवार को स्टिंग को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नीयत ठीक हो तो स्टिंग ऑपरेशन में कोई बुराई नहीं हैं। स्टिंग करने वाले का मकसद साफ होना चाहिए।

विज्ञापन

 

दुर्भावना अथवा ब्लैकमेलिंग के इरादे से होने वाला स्टिंग किसी भी नजर से न्यायोचित नहीं है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ऐसे स्टिंग की जरूरत है। राजनेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करने के लिए ये सही कदम है।

विज्ञापन


सीएम रावत ने शुक्रवार को स्टिंग ऑपरेशन को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर बेबाकी से जवाब दिया। सीएम से पूछा गया था कि राज्य में अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को स्टिंग कितना जरूरी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम रावत ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन में कोई बुराई नहीं है। आपकी नीयत क्या है ? यह बड़ा सवाल हैं। आप स्टिंग क्यों करना चाहते हैं, यह मकसद साफ होना चाहिए। सीएम ने कहा कि उनका मानना है कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसमें निहित भावना पर ध्यान देेने की जरूरत है।

 

साफ नीयत से भ्रष्ट अधिकारियों के चेहरे बेनकाब किए जाने चाहिए। हालांकि उन्होंने किसी विशेष स्टिंग को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज किया।  यहां बता दें कि इस समय सीएम रावत और अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश सिंह के स्टिंग के प्रयास का मामला गरमाया हुआ है।

 

स्टिंग करने में विफल रहे अपने कर्मचारी आयुष गौड़ को धमकाने के मामले में निजी चैनल का सीईओ उमेश कुमार शर्मा जेल में बंद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed