फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Trivendra singh rawat released bjp leaders responsibility second list 

सीएम त्रिवेंद्र ने जारी कि दायित्वधारियों की दूसरी सूची, इन 6 नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा

Sat, 09 Mar 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Mar 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
CM Trivendra singh rawat released bjp leaders responsibility second list 
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगातार दूसरे दिन दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में छह नेताओं को राज्यमंत्री स्तर के दायित्व दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को 51 दायित्वधारियों की सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों में निराशा व्याप्त हो गई थी।

विज्ञापन


नई सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश परिहार को राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। विश्वास डाबर को राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास परिषद की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य खनिज विकास परिषद का अध्यक्ष राजकुमार पुरोहित को बनाया गया है, जबकि पार्टी में सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे विरेंद्र सिंह बिष्ट को उत्तराखंड वन पंचायत संलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दावेदारों की उम्मीद जागी

इनके अलावा रिपु दामन सिंह रावत को राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति का और राजेंद्र अंथवाल को गो सेवा आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दायित्वधारियों की लगातार दूसरी सूची जारी होने के बाद दावेदारों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री कुछ और नेताओं को दायित्व बांट सकते हैं। इस बारे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि दायित्वधारियों की और सूची जारी हो सकती है। ये सूची लोस चुनाव से पूर्व जारी होगी या बाद में, इस पर उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed