{"_id":"5aa8a7184f1c1bb0758b5315","slug":"cm-trivendra-13-district-13-new-destination-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा मेडिटेशन तो पौड़ी बनाएगा वाइल्ड लाइफ में अपनी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा मेडिटेशन तो पौड़ी बनाएगा वाइल्ड लाइफ में अपनी पहचान
संजय त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की दिशा में शुरू हुई पहल रंग लाने जा रही है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तत्काल बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत की ‘13 जिले 13 नए डेस्टिनेशन’ की थीम तय हो गई है। सरकार के एक साल पूरे होने के साथ ही तय हुई थीम की विधिवत घोषणा जल्द ही मुख्यमंत्री स्तर से की जानी है। साथ ही इन्हें अमली जामा पहनाए जाने की दिशा में कवायद भी तेजी से शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
राज्य में नैनीताल, मसूरी, रानीखेत, चकराता समेत अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का चयन ब्रिटिशकाल में हुआ था। उत्तराखंड इन्हीं स्थलों के नाम से विश्वविख्यात है। इन स्थानों पर पर्यटकों का जमावड़ा रहता है, जो कई बार असुविधा का सबब भी बन जाता है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सत्ता संभालने के साथ ही राज्य के 13 जिलों में 13 नए पर्यटन स्थल बनाने की मंशा जताई थी। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रमुख सचिव गृह, सचिव वित्त, सचिव सहकारिता, सचिव पर्यटन और मुख्यमंत्री के अपर सचिव की एक कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन
करीब एक साल तक संबंधित जिलों की भौगोलिक परिस्थितियों, वातावरण और मौसम आदि को देखते हुए 13 स्थानों पर थीम आधारित पर्यटन स्थलों का चयन किया गया। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ इन थीम पर चर्चा हुई। आखिरकार, इन तेरह अलग-अलग थीम पर पर्यटन स्थल विकसित किए जाने पर सहमति बन गई है। यह भी तय किया गया है कि प्रथम चरण में गढ़वाल मंडल में आने वाली टिहरी झील, गैरसैंण, पौड़ी में खिर्सू और कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा में कसार देवी, पिथौरागढ़ में मुनस्यारी, ऊधमसिंह नगर में पराग फॉर्म को नए डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके पूर्व यहां सर्वे और फिजिबिलिटी स्टडी की जाएगी। सोमवार को विधानसभा में आयोजित कैबिनेट की बैठक में भी इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई।
जिला डेस्टिनेशन थीम
पिथौरागढ़ मुनस्यारी/चौकोड़ी लेजर टूरिज्म
बागेश्वर कौसानी टी-टूरिज्म
अल्मोड़ा कसार देवी/कटारमल मेडिटेशन
नैनीताल मुक्तेश्वर लेजर टूरिज्म
चंपावत लोहाघाट हिल स्टेशन
ऊधमसिंह नगर पराग फॉर्म एम्यूजमेंट पार्क
रुद्रप्रयाग चौपता टैंटेड, इको टूरिज्म
टिहरी टिहरी झील वॉटर स्पोर्ट्स
पौड़ी खिर्सू (कॉर्बेट नॉर्थ एंट्री) हिल स्टेशन, वाइल्ड लाइफ
उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ मल्टीपरपज
चमोली गैरसैंण/औली-गौरसों विंटर स्पोर्ट्स, नॉलेज टाउन
देहरादून चकराता महाभारत सर्किट-हेरिटेज टूरिज्म
हरिद्वार पिरान कलियर/शक्तिपीठ धार्मिक पर्यटन