फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Trivandra said Uttarakhand does not need Lokayukta

सीएम त्रिवेंद्र बोले, उत्तराखंड को लोकायुक्त की जरूरत नहीं 

Wed, 19 Apr 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 19 Apr 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
CM Trivandra said Uttarakhand does not need Lokayukta

उत्तराखंड में लोकायुक्‍त को लेकर अभी तक हो हल्ला करने वाली बीजेपी की सरकार सत्ता में आते ही पलट गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को लोकायुक्त की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा क‌ि शराब से पैसे कमाना प्रदेश सरकार की नीति नहीं है। शराब को धीरे-धीरे उत्तराखंड से खत्म कर देंगे। अभी तत्काल शराब को पूर्ण रूप से बंद कर दिया तो दो हजार करोड़ का राजस्व मिलना बंद हो जाएगा और ऐसी स्थिति में कर्मचारियों का वेतन देना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


शराब को पूर्ण रूप से बंद करने से पहले हमें आय के दूसरे संसाधन मजबूत करने पड़ेंगे। हालांकि, फिलहाल राज्य में शराब की दुकान खुलने का समय घटाकर 6 घंटे कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब को धीरे - धीरे खत्म कर देंगे

CM Trivandra said Uttarakhand does not need Lokayukta

जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां लोनिवि गेस्ट हाउस परिसर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। देर शाम जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद मुख्यमंत्री केदारघाट पर गंगा आरती में  भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोकायुक्त की जरूरत नहीं है।

वे ऐसी सरकार देंगे कि लोकायुक्त की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। भ्रष्टाचार की लड़ाई धर्मयुद्ध की तरह लड़ेंगे, ताकि किसी को उंगली उठाने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर 70 प्रतिशत भी अंकुश लगा दिया तो विकास खुद ही दिखने लगेगा।

सीमित वित्तीय संसाधनों के बीच राज्य की आय एक हजार करोड़ तक पहुंचाने का उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत की कल्पना की है, लिहाजा स्वच्छता के अभियान को आगे बढ़ाना है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed