फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cm rawat on Uprising in congress on assembly ticket.

बगावत पर CM रावत, 'कुछ शांत हो जाएंगे, कुछ को समय शांत कर देगा'

Tue, 24 Jan 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 24 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
cm rawat on Uprising in congress on assembly ticket.
harish rawat

टिकटों के आवंटन के बाद कांग्रेस में फूटे असंतोष पर मुख्यमंत्री ने इसे भावनात्मक उद्वेग करार देते हुए कहा कि कुछ शांत हो जाएंगे और कुछ को समय शांत कर देगा। उन्होंने कहा कि 1977 में उन्हें भी टिकट मिला था।

विज्ञापन


सिंबल लेकर वह गजरौला पहुंच गए थे लेकिन दूसरे को टिकट दे दिया गया। उन्होंने इसकी चर्चा तक नहीं की। प्रचार सामग्री भी दूसरे प्रत्याशी को दे दी।

मुख्यमंत्री सोमवार को पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में अच्छी सीटें लाकर पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी। कांग्रेस भ्रष्टाचारमुक्त और रोजगारयुक्त उत्तराखंड के लिए काम करेगी।

विज्ञापन

'कमजोर निष्ठा वाले नहीं मानते'

cm rawat on Uprising in congress on assembly ticket.
अल्मोड़ा में सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

सरकार बनने पर कांग्रेस भ्रष्टाचार समाप्त करने के साथ ही हर हाथ को रोजगार देगी। कांग्रेस का लक्ष्य 2020 तक हर घर के एक सदस्य को सरकारी, गैर सरकारी और निजी क्षेत्र में काम देना है।

टिकट वितरण के बाद देहरादून समेत अन्य स्थानों पर बगावत के सवाल पर उन्होंने कहा कि भावनात्मक उद्वेग होता है। कुछ शांत हो जाएंगे, कुछ को समय शांत कर देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा व्यक्तिगत निष्ठा के आगे कमजोर पड़ जाती है। कमजोर निष्ठा वाले नहीं मानते हैं।

...तो इसलिए किच्छा से लड़ रहे सीएम रावत

cm rawat on Uprising in congress on assembly ticket.
हरीश रावत - फोटो : self

उन्होंने कहा कि ऊधमसिंहनर में हमारे पास एक विधायक था वह चला गया। ऐसी स्थिति में उन्होंने ऊधमसिंहगनर और हरिद्वार से स्वयं चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पार्टी हित में सहसपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

नैनीताल, ऊधसिंहनगर और टिहरी से प्रदेश की आधी सीटों की लड़ाई उन्होंने और किशोर उपाध्याय ने अपने कंधों पर लेने का फैसला किया है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा पूरा विश्वास है कि दो तिहाई बहुमत से उत्तराखंड में कांग्रेस पुन: सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed