फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Rawat and Aarushi Nishank awarded Champion of the Change Award

सीएम रावत और आरुषि निशंक चैंपियन ऑफ द चेंज अवॉर्ड से सम्मानित

Wed, 22 Jan 2020 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
CM Rawat and Aarushi Nishank awarded Champion of the Change Award
दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्ट?
प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना और नमामि गंगे परियोजना की प्रमोटर आरुषि निशंक और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राष्ट्रीय स्तर के चैंपियन ऑफ द चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया।
विज्ञापन

इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी की ओर से दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आरुषि निशंक को भी चैंपियन ऑफ द चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें सामाजिक कार्यों, स्पर्श गंगा मुहिम, और सेल्फी विद माय स्पर्श ट्री के लिए दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सहित सभी हस्तियों को सम्मानित किया। आरुषि निशंक ने कहा कि वह अवॉर्ड पाकर काफी खुश हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, श्याम जाजू, वेद प्रताप वैदिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनुज भाटिया को चैंपियन ऑफ द चेंज अवॉर्ड
देहरादून। शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तनुज भाटिया को राष्ट्रीय स्तर का चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड मिला है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया। इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी की ओर से यह अवार्ड उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। देश की 26 हस्तियों को चार श्रेणियों में यह सम्मान दिया गया। जिनमें सांसद अनुराग ठाकुर, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा, पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण भी शामिल है। डॉ. भाटिया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोग विभाग के एचओडी हैं। वह दिल के अब तक 12 हजार ऑपरेशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed