फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami will give appointment letters to nursing officers Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: इंतजार हुआ खत्म...सीएम धामी देंगे नर्सिंग अफसरों को नियुक्तिपत्र, विभाग ने पूरी की तैयारी

Fri, 22 Dec 2023 03:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Dec 2023 03:25 PM IST
सार

12 सितंबर 2023 को बोर्ड ने 1,376 पदों का परिणाम घोषित कर अंतिम चयन सूची विभाग को भेजी। विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का जिला प्रशासन व पुलिस के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा, जिसमें समय लगने के कारण चयनित अभ्यर्थी चार माह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami will give appointment letters to nursing officers Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 200 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 1,564 पदों पर भर्ती की थी। 12 सितंबर 2023 को बोर्ड ने 1,376 पदों का परिणाम घोषित कर अंतिम चयन सूची विभाग को भेजी। विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का जिला प्रशासन व पुलिस के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा, जिसमें समय लगने के कारण चयनित अभ्यर्थी चार माह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

शत प्रतिशत सत्यापन के बाद 200 चयनित अभ्यर्थियों को 24 दिसंबर को सीएम आवास में मुख्यमंत्री नियुक्तिपत्र प्रदान करेंगे। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया, पहले चरण में जिन चयनित अभ्यर्थियों का शत प्रतिशत सत्यापन हो चुका है। उन्हें नियुक्तिपत्र देकर जिलों में तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से सभी चयनित अभ्यर्थियों का जिला प्रशासन व पुलिस के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। कहा, सत्यापन में जिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी मिल रही है, उनके नियुक्ति पत्र रोके जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  मूल निवास और भू कानून पर बनेंगी समितियां, बोले मुख्यमंत्री धामी-संवाद से करेंगे सभी मुद्दों का हल

आठ अभ्यर्थियों के रोके नियुक्तिपत्र

स्वास्थ्य विभाग ने आठ अभ्यर्थियों के नियुक्तिपत्र रोक दिए हैं। इसमें फिरोज खान, सुरेंद्र कुमार यादव, मनीष जगरिया, मनीष कुमार सैनी, मान सिंह बड़ेरिया, जितेंद्र सिंह घुरेया, आशीष भारद्वाज, सोनिया सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed