फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami will contest from Champawat seat?, BL Santosh may come to Uttarakhand on 23rd

चंपावत सीट से ताल ठोकेंगे सीएम धामी? : 23 को उत्तराखंड आ सकते हैं बीएल संतोष, खास मुद्दों पर होगा मंथन

Tue, 19 Apr 2022 11:31 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Apr 2022 11:31 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच अब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के उत्तराखंड आने की खबर से चर्चाओं का बाजार और भी गर्म हो गया है। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami will contest from Champawat seat?, BL Santosh may come to Uttarakhand on 23rd
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 23 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ सकते हैं। उन्हें चार अप्रैल को आना था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित हो गया। अपने दो दिवसीय दौरे में बीएल संतोष पार्टी के कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।

विज्ञापन


पार्टी ने अभी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की बैठक और चर्चा में होने वाले मसलों को खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि संतोष विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत और चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भितरघात की शिकायतों की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन


उनके आने से पहले ही पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर ली थी। साथ ही चुनाव में हारी गई 23 विधानसभा सीटों की समीक्षा रिपोर्ट भी बना ली गई थी, जिसे अनुशासन समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि संतोष के सामने भी यह रिपोर्ट रखी जा सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें रिपोर्ट के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...गैंगस्टर यशपाल पर एसटीएफ का शिकंजा:  153 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फिल्म ‘सात उचक्के’ की तर्ज पर पकड़ी थी गुनाहों की गाड़ी


इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव को लेकर भी मंथन हो सकता है। अभी पार्टी को यह तय करना है कि धामी किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। दिल्ली से लौटने के बाद सियासी हलकों में यह चर्चा गर्म है कि वह चंपावत विधानसभा से ही ताल ठोकेंगे।

इसके अलावा संतोष पार्टी कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के भी टिप्स दे सकते हैं। पार्टी अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में है और उसका फोकस विधानसभा सीटों पर है जहां वह चुनाव हारी या जहां उसकी जीत और हार का अंतर काफी कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed