{"_id":"6380db1923251218265b8986","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-targeted-rahul-gandhi-no-one-becomes-pm-by-growing-beard-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीएम धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीएम धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता
Fri, 25 Nov 2022 08:41 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कहा कि आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति मोदी जैसा त्याग कभी नहीं कर सकता। कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए आपमें देश का नेतृत्व करने की क्षमता होनी चाहिए।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज किया कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण भारत में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किया और इसे खोखली यात्रा करार दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बढ़ाए जाने से जुड़े प्रसंग पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा बनने के लिए तप एवं त्याग की जरूरत है। आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति कभी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए आपमें देश का नेतृत्व करने की क्षमता होनी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: माहरा ने एसएलपी मामले में सरकार पर बोला हमला, इन वजहों से बताया धामी को कमजोर मुख्यमंत्री
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी में अनुशासन है उन्होंने देश एवं मां भारती की सेवा के लिए त्याग किया है। उनके पास संकल्प है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों की सेवा एवं अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उदय के लिए अपना जीवन पूरी तरह दूसरों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुआ चिंतन शिविर विकास को तय करेगा। जल्द ही सरकार समान नागरिक संहिता लागू करेगी। फाइनल ड्राफ्ट बनाकर तैयार किया जा रहा है।