फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami meets President Draupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan

CM Delhi Visit: राष्ट्रपति मुर्मू से मिले धामी, कहा- नारी शक्ति के योगदान के बिना नए भारत का निर्माण असंभव

Mon, 08 Aug 2022 02:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Aug 2022 02:03 PM IST
सार

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मुलाकात को लेकर सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं। नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami meets President Draupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan
राष्ट्रपति से मिले सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर सीएम धामी ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Sawan Last Somvar 2022: देवभूमि में बही भोले की भक्ति की रसधारा, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, तस्वीरें

विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है। बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। रविवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं का रोडमैप रखने के साथ ही उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल बनाने की पैरवी की। उन्होंने हिमालयी राज्यों की इकोलॉजी, जनसंख्या धनत्व, फ्लोटिंग पॉपुलेशन और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए विकास का मॉडल बनाने को कहा। जो विज्ञान प्रौद्योगिकी पर आधारित हो। सीएम ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष गोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड में करने भी प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed