{"_id":"6a672a1471e925f0f4086588","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-interacts-with-schoolgirl-in-dehradun-talks-about-education-and-dreams-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके सीएम, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके सीएम, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब, वीडियो वायरल
Mon, 27 Jul 2026 03:34 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक स्कूली बच्ची से किए गए संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सीएम ने बच्ची को चॉकलेट दी और फिर खूब दुलार कर पढ़ाई को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
बच्ची को चॉकलेट देते सीएम धामी
- फोटो : सोशल मीडिया हैंडल
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर एक वीडियो शेयर कर सीएम धामी ने लिखा कि आज उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर संवाद करने का अवसर मिला। कहा कि बच्चों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई देती है।
विज्ञापन
सीएम धामी ने कहा कि बेटियां प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प है। इसी लक्ष्य के साथ उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।आज एक प्यारी बिटिया से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर स्नेहपूर्वक बातचीत की, हमारे नौनिहालों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे कल की झलक दिखती है।
विज्ञापन विज्ञापन
हमारी बेटियां ही प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण… pic.twitter.com/OyxV06TcAg— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 27, 2026