फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new cm of uttarakhand

देहरादून में विधानमंडल दल की बैठक शुरू, तय होगा नए मुखिया का नाम

Fri, 17 Mar 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Mar 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
new cm of uttarakhand
bjp leader - फोटो : amar ujala

बीजेपी सरकार में सीएम कौन होगा, इसका फैसला शुक्रवार को देहरादून में आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में होगा। दोपहर तीन बजे शुरू हुई बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय मौजूद हैं।

विज्ञापन


बैठक में चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू भी शामिल हैं। विधायक दल की बैठक में प्रस्तावित नामों पर चर्चा होगी, जिसकी रिपोर्ट वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को देंगे। संभावना है कि देर रात तक सीएम के नाम की घोषणा हो जाएगी। यह बैठक शहर के पैसिफिक होटल में आयोजित हो रही है। होटल के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद के लिए त्रिवेंद्र रावत, प्रकाश पंत, अजय भट्ट, मदन कौशिक, सतपाल महाराज के नाम चर्चा में हैं, लेकिन दिल्ली दरबार ने किसी एक नाम पर सहमति नहीं दी है। प्रकाश पंत और त्रिवेंद्र दोनों की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई है, लेकिन स्थिति साफ नहीं हुई। उधर, गुरुवार के दिन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की भी विधायक दल की बैठक को लेकर दोनों पर्यवेक्षकों और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगी बैठक

new cm of uttarakhand
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री 18 मार्च को शपथ लेंगे। उन्होंने उत्तराखंड के सभी नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों को निर्देश दिए है कि वे 17 व 18 मार्च को देहरादून में रहें।  प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी अभी जानकारी नहीं है, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा।

विधायक दल की बैठक शुक्रवार को तीन बजे होटल पैसिफिक में शुरु हुई। भाजपा के सभी 57 विधायकों को बैठक में मौजूद हैं। बैठक का व्यवस्था प्रमुख प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट और व्यवस्था सहप्रमुख बलजीत सोनी को नियुक्त किया गया है। 

अनुमान है कि शाम पांच बजे तक बैठक में सीएम का नाम सर्वसम्मति से तय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed