फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM, MLA and Mayor will put garbage on the house

सीएम, विधायक और मेयर के घर कूड़े की गाड़ी पलटने की चेतावनी

Sat, 09 Nov 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
CM, MLA and Mayor will put garbage on the house
शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने राज्य स्थापना दिवस (आज) से उग्र आंदोलन ऐलान किया है। रविवार को क्षेत्रीय लोग प्लांट के विरोध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विशाल रैली निकालेंगे। व्यापार मंडल सेलाकुई ने भी इस रैली को अपना समर्थन दिया है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ आंदोलन की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया। क्षेत्रीय लोगों ने प्लांट नहीं हटने पर मुख्यमंत्री, विधायक और मेयर के घर कूड़े की गाड़ी पलटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को सतपाल धानिया, पूर्व सैनिक निरंजन सिंह, सपना शर्मा क्रमिक अनशन पर बैठे। व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रीय लोग प्लांट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार इस ओर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। दुर्गंध के कारण क्षेत्रीय लोगों का घरों तक पर रहना दुभर हो गया है। ऐसे में अब क्षेत्रीय लोगों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। 10 नंवबर को क्षेत्र में रैली निकाल प्लांट के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन को सेलाकुई के साथ ही शेपुर, हसनपुर, रामपुर, सहसपुर और धूलकोट के लोगो ने भी अपना समर्थन दिया है। हर उस विकल्प पर विचार किया जाएगा। जिससे प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट किया जा सके। इस अवसर पर विपुल जैन, संदीप भंडारी, अमित अग्रवाल, आशा रावत, जितेंद्र गुप्ता, सुधीर रावत, रविकांत सिंघल, प्रेम सिंह नेगी, सतीश राणा, डॉ. राजाराम, मेहरूना परवीन, एके झा, मनीष झा, अरविंद भट्ट, सीएम जोशी, उमा पंवार, नीमा जोशी, विनीता भंडारी, अरशद, मंजू, संगीता अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, नितिन, मोहसिन, मोनू, देवेंद्र, छाया, रामदास, सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed