फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat tell reason of delay in sugarcane payment

सरकार न गिरती तो अब तक हो जाता गन्ना भुगतान: रावत

Sun, 29 May 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 29 May 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
cm harish rawat tell reason of delay in sugarcane payment
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड सीएम हरीश रावत ने जिले के किसानों को अभी तक नहीं हुए भुगतान का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अगर उनकी सरकार न गिराती तो अब तक गन्ना भुगतान हो जाता।

विज्ञापन


रविवार शाम लक्सर से सटे गांव शेखपुरी में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कृष्णचंद मुखिया एवं भाजपा नेता और व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह बात कही। उन्होंने लक्सर नगर पंचायत को जल्द ही नगर पालिका बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को भी 50 हजार से बढ़ाकर पौने दो लाख करने का ऐलान किया। हरीश रावत ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री बने तो उस समय समाज कल्याण विभाग की ओर से करीब पौने दो लाख लोगों को पेंशनें मिल रही थीं, लेकिन उनके कार्यकाल में यह संख्या सात लाख पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा वाले सरकार गिराने के लिए खरीद-फरोख्त का खेल खेल रहे हैं। अभी तक नोटों से भरे थैलों को लेकर चार्टड प्लेन से 22 बार देहरादून आ चुके हैं, कहा कि अगर मोदी बाबा सरकार को दिसंबर तक चलने देते हैं तो पेंशनधारियों की संख्या आठ लाख तक हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के ढाई लाख दलित परिवारों को पट्टे की भूमि पर मालिकाना हक दिया जाएगा। सीएम  ने कहा कि अगर किसी को उनकी प्रॉपर्टी पर शक है तो अभी तक का कोई भी सीएम मेरे से अपनी प्रॉपर्टी को बदल ले। उन्होंने फ्लोर टेस्ट को जनता की जीत बताया।


उन्‍होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को 50 से बढ़ाकर पौने दो लाख किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने चैंपियन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह कंस को समाप्त करने के लिए कृष्ण को लेकर आए हैं। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह, आनंद सुमन, राव आफाक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तेल्लूराम, बलवंत चौहान, आनंद उपाध्याय, निपेंद्र चौधरी, सहदीप सिंह एडवोकेट, नगराध्यक्ष वेदप्रकाश, विशाल चौधरी, बालेश्वर सिंह,  रश्मि चौधरी, राम सिंह सैनी, हरपाल सिंह साथी, राजेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed