फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat in delhi for niti aayog meeting.

मोदी को घेरने को हरीश रावत ने दिल्ली में डाला डेरा

Wed, 15 Jul 2015 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Jul 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
cm harish rawat in delhi for niti aayog meeting.

भू-अध्यादेश पर बुधवार को दिल्ली में प्रस्तावित नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड शायद ही शामिल हो। हालांकि मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को भी दिल्ली में हैं पर यह फैसला कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से संयुक्त रूप से लिया जाना है। देर रात तक भी इस पर फैसला नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों को चार धाम यात्रा की जानकारी भी दी और प्रदेश की केंद्रीय मदों में कटौती से राज्य को होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे। हालांकि मंगलवार को उन्हें वापस उत्तराखंड लौटना था पर यह संभव नहीं हो पाया।

मंत्रालय की नई लिस्ट के साथ लौट सकते हैं सीएम

cm harish rawat in delhi for niti aayog meeting.

उधर, मुख्यमंत्री की कांग्रेस उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी से मुलाकात से प्रदेश में कई कांग्रेसियों की दिल की धड़कन भी बढ़ा दी है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल से लेकर मंत्रियों के विभागों में बदलाव तक के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश के निधन के बाद से मंत्रिमंडल में एक मंत्री पद खाली है।

इस पद के लिए कांग्रेस में करीब एक दर्जन दावेदार हैं। इसी तरह दायित्वों को लेकर भी खींचतान है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा इन दिनों देहरादून में ही हैं और उनकी उपस्थिति को भी दबाव की सियासत के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed