फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Rudraprayag Visit night stay in Sari village Participated in Pandava dance read All Updates in hindi

CM Dhami: दो दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री, ओंकारेश्वर में स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

Sat, 07 Dec 2024 05:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ओंकारेश्वर मंदिर में स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। सीएम ने यहां भगवान केदारनाथ व भगवान मद्महेश्वर के दर्शन व पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
CM Dhami Rudraprayag Visit night stay in Sari village Participated in Pandava dance read All Updates in hindi
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारियों समेत स्थानीय लोगों ने सीएम धामी का स्वागत किया। सीएम धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर शनिवार को ऊखीमठ पहुंचे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम धामी का ओंकारेश्वर मंदिर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। वह यहां मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले पांडव नृत्य में शामिल होंगे। वहीं जनपद के पर्यटक ग्राम सारी में एक होम स्टे में रात्रि प्रवास करेंगे। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद धामी पहले सीएम हैं, जो जिले के किसी गांव में रात्रि प्रवास करेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर बाद ऊखीमठ पहुंचें। इसके बाद ओंकारेश्वर मंदिर गए। यहां, भगवान केदारनाथ व भगवान मद्महेश्वर के दर्शन व पूजा के साथ ही सीएम पांडवों का आशीर्वाद प्राप्त लिया। मुख्यमंत्री रात्रि प्रवास के लिए पर्यटक ग्राम सारी पहुंचेंगे। वह ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh:  नीम बीच पर डूबे केरल के युवक का शव लक्ष्मण झूला के पास बरामद, दोस्तों के साथ आया था घूमने

रविवार को मुख्यमंत्री सारी गांव से ऊखीमठ पहुंचेंगे और दोपहर को स्यालसौड़ में कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला में शिरकत करेंगे। दोपहर को देहरादून लौट जाएंगे। उनके जिला भ्रमण को लेकर प्रशासन व पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीडीओ डा. गणेश सिंह खाती और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने सारी गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed