फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami reached rally in Haldwani said bringing anti-copying law is a big step targeting opposition

Haldwani: रैली में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- नकल विरोधी कानून लाना बड़ा कदम, विपक्ष पर साधा निशाना

Wed, 01 Mar 2023 03:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Mar 2023 03:11 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2008 में समूह ग की परीक्षा में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। सरकार ने फैसला किया है कि समूह ग में इंटरव्यू व्यवस्था पूरी तरह खत्म होगी। जेई पदों के लिए भी साक्षात्कार की व्यवस्था नहीं होगी।

विज्ञापन
CM Dhami reached rally in Haldwani said bringing anti-copying law is a big step targeting opposition
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में आयोजित रैली में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने जो नकल विरोधी कानून लाया है उसकी कॉपी महाराष्ट्र सरकार ने मांगी है। गुजरात सरकार इसे लागू करने जा रही है और धीरे-धारे सभी प्रदेश इसे लागू करने वाले हैं, लेकिन विपक्ष को लगता है कि सरकार पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता का रास्ता निकाल लेंगे।

विज्ञापन


राम लीला मैदान में आयोजित आभार रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2008 में समूह ग की परीक्षा में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। सरकार ने फैसला किया है कि समूह ग में इंटरव्यू व्यवस्था पूरी तरह खत्म होगी। जेई पदों के लिए भी साक्षात्कार की व्यवस्था नहीं होगी।

विज्ञापन

 

यह व्यवस्था सभी तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर लागू होगी।इसके अलावा उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था होगी वहां पर न्यूनतम 40% और अधिकतम 70% थी अंक देने की व्यवस्था रहेगी इससे अधिक अंक देने पर संबंधित बोर्ड को उसका कारण भी बताना होगा  उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष युवाओं को भड़काने का काम कर रहा है  विपक्ष की जमीन निकल चुकी है लोग उन्हें पहचान चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बड़ा भूकंप आया तो मसूरी में 1054 और नैनीताल में 1447 करोड़ का होगा नुकसान, इस शोध में खुलासा

आभार रैली में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट खिलेंद्र चौधरी समेत नैनीताल और उधम सिंह नगर विधायक और भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed