फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami met PM Modi congratulated him on becoming the Prime Minister for the third time

Uttarakhand: सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, इन मामलों पर की चर्चा

Tue, 25 Jun 2024 03:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:58 PM IST
सार

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर क्षेत्र में स्थित महासू देवता मंदिर क्षेत्र को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने के लिए पीएम मोदी से चर्चा की।

विज्ञापन
CM Dhami met PM Modi congratulated him on becoming the Prime Minister for the third time
प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर सीएम ने प्रधानमंत्री को महासू देवता मंदिर की प्रतिकृति, बद्रीनाथ धाम की प्रसाद सामग्री एवं शॉल भेंट की।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर क्षेत्र में स्थित महासू देवता मंदिर क्षेत्र को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने के लिए पीएम मोदी से चर्चा की। सीएम ने बताया कि वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री से राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों एवं सामरिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए अधिसूचित नियम 2017 की व्यवस्था को यथावत रखने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अलकनंदा, भागीरथी और सहायक नदियों में प्रस्तावित 24 जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति-2 की अन्तिम रिपोर्ट पर जल शक्ति मंत्रालय और विद्युत मंत्रालय के साथ पुर्नसमीक्षा करने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रधानमंत्री से इंटीग्रेट मेनुफैक्चरिंग कलस्टर खुरपिया के अनुमोदन, देहरादून-मसूरी रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति, प्रस्तावित ज्योलिकांग -वेदांग 05 किमी, सीपू-तोला 22 किमी. और मिलम- लैपथल 30 किमी टनल परियोजनाओं की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध भी किया।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  आंखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने...25 साल की सोनम की सदमे से मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क की जाम

साथ ही मानसखंड मन्दिर माला मिशन के प्रथम चरण में 16 मंदिरों के समग्र विकास एवं मंदिर मार्गों को दो लेन करने के लिए 01 हजार करोड़ रुपये की सहायता मांगी गई। वहीं राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिए मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक विकास के लिए भेल हरिद्वार से राज्य को भूमि हस्तान्तरण का अनुरोध किया।

Trending Videos

एम्स दिल्ली पहुंचकर बिनस हादसे के घायलों का हाल जाना
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एम्स दिल्ली पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में वनाग्नि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए प्रांतीय सशस्त्र बल के जवान कुंदन सिंह नेगी, दिहाड़ी मजदूर कैलाश भट्ट और वाहन चालक भगवत सिंह भोज का हालचाल जाना। सीएम धामी ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के निदेशक से बात की और घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed