फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami meets Railway Minister Ashwani Vaishnav 1202 mobile towers approval

प्रस्ताव पर मुहर: उत्तराखंड में 1202 मोबाइल टावरों की मंजूरी, राज्य के इन जिलों को होगा सबसे अधिक फायदा

Sun, 07 Aug 2022 10:29 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Aug 2022 10:29 AM IST
सार

राज्य के सीमांत और ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी की समस्या दूर होगी। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर केंद्रीय संचार मंत्री ने मुहर लगा दी है। बीएसएनल मोबाइल टावर लगाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उन सभी स्थानों की सूची सौंपी है, जहां मोबाइल टावर लगाए जाने की आवश्यक है।

विज्ञापन
CM Dhami meets Railway Minister Ashwani Vaishnav 1202 mobile towers approval
सीएम धामी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भेंट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संचार मंत्रालय ने उत्तराखंड में मोबाइल कनेक्टिविटी को विस्तार देने के लिए 1202 बीएसएनएल के मोबाइल टावर को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार एक मोबाइल टावर पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगी। नई दिल्ली के दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक शिष्टाचार भेंट में केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव से यह मसला उठाया था। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उन सभी स्थानों की सूची सौंपी है, जहां मोबाइल टावर लगाए जाने की आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मोबाइल कनेक्टिविटी न होने की वजह से इन इलाकों के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय संचार मंत्री ने उनसे सहमति जताते हुए प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान की। 
विज्ञापन


मोबाइल टावर लगाए जाने से सबसे ज्यादा फायदा सीमांत जिले पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिलों को होगा। इन जिलों के अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों और मैदानी जिलों के ग्रामीण इलाकों में भी कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले में कितने टावर लगेंगे 

अल्मोड़ा में 28, बागेश्वर में 97, चमोली में 123, चंपावत में 103, देहरादून में 56, पौड़ी में 196, हरिद्वार में 06, नैनीताल में 60, पिथौरागढ़ में 245, रुद्रप्रयाग में 20, टिहरी में 114, यूएसनगर में 05, उत्तरकाशी में 149 मोबाइल टावर लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed