फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Dhami gave instructions to prepare road accident safety rules Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: सीएम ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश, जल्द गठित होगी विशेषज्ञों की समिति

Sat, 16 Nov 2024 10:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Nov 2024 10:53 AM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि विशेषज्ञों की समिति गठित की जाएगी जो सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी।

विज्ञापन
Cm Dhami gave instructions to prepare road accident safety rules Uttarakhand News in hindi
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने यह निर्देश पिछले दिनों मरचूला और राजधानी देहरादून में हुई भीषण सड़क दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए दिए।

विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों की एक समिति गठित करने को कहा है। माना जा रहा कि गठन के बाद समिति सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन

जल्द ही होगा समिति का गठन
उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में हो रही वृद्धि पर चिंता जाहिर की। कहा, दुर्घटनाएं रोकने को सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएं। ऐसे उपाय हों, ताकि दुर्घटनाओं होने से रोका जा सके। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही समिति का गठन होगा, जिसमें परिवहन, लोनिवि, पुलिस, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य समेत कई अन्य विभागों के अनुभवी अफसरों को शामिल किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक, एपी अशुंमन और उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निर्धारित समय तक ही खुलें शराब दुकानें और बार

राजधानी समेत राज्य के कई इलाकों में रातभर शराब की दुकानें और बार खोलने की शिकायतों का भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। उन्होंने बेहद सख्त अंदाज में कहा, शराब की दुकानें व बार निर्धारित समय तक ही खुलें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए उन्होंने सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा, रात्रिकालीन गश्त के दौरान एल्कोमीटर संग जांच और ओवर स्पीड के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जन सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को हेलिकॉप्टर से मिलेगी रफ्तार, GTS टीम आज दून-हरिद्वार का करेगी दौरा

दून से गौचर और चिन्यालीसौड के लिए चलेंगे फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून से गौचर और चिन्यालीसौड के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालन के लिए शीघ्र निविदा और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट से चिन्यालीसौड व गौचर के लिए एयरक्राफ्ट संचालन का ईओआई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed